भारत-अमेरिका ट्रेड डील: कौन-कौन से सामान हो सकते हैं सस्ते? यहां देखें लिस्ट

Mumbai , 3 फरवरी . India और अमेरिका के बीच रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने को लेकर हुए समझौते से देश में कई तरह के सामान सस्ते हो सकते हैं. इसमें टेक्नोलॉजी से जुड़े उत्पादों से लेकर कुछ कृषि उत्पाद तक शामिल हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील से लैपटॉप, मोबाइल गैजेट्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे टेक हार्डवेयर और उनके पार्ट्स की कीमतें कम हो सकती हैं. इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड सामान और घरेलू उपकरण भी कम इंपोर्ट खर्च की वजह से सस्ते हो सकते हैं.

दालें, डेयरी प्रोडक्ट्स और प्रोसेस्ड फूड जैसे कृषि उत्पादों पर लगने वाला आयात शुल्क घट सकता है, जिससे बढ़ती खाद्य महंगाई के दबाव को कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, Government की ओर से डील की पूरी शर्तों की आधिकारिक जानकारी अभी आना बाकी है.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच व्यापार के तरीके को नया रूप दे सकती है. इससे India के टेक्सटाइल और रेडीमेड कपड़ा सेक्टर को टैरिफ कटौती का फायदा मिल सकता है.

जेम्स और ज्वेलरी सेक्टर, जो India का बड़ा निर्यात क्षेत्र है, को इस ट्रेड डील से फायदा मिल सकता है. इसके अलावा स्टील और केमिकल जैसे औद्योगिक और इंजीनियरिंग सामान को भी बाजार में आसानी से पहुंच मिल सकती है. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर जैसे कुछ उत्पादों पर अभी भी करीब 50 प्रतिशत तक ड्यूटी लग सकती है.

विश्लेषकों के अनुसार, कुछ ऑटोमोबाइल पार्ट्स पर नई ट्रेड डील के बाद भी ज्यादा टैरिफ लगे रह सकते हैं.

Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत के बाद India और अमेरिका के बीच यह ट्रेड डील हुई. इसके तहत अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है और India ने भी अमेरिकी उत्पादों पर व्यापारिक बाधाएं कम की हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते में India द्वारा रूस से तेल की खरीद कम करने और अमेरिका व संभवतः वेनेजुएला से तेल आयात बढ़ाने की बात भी शामिल है.

Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज मेरे प्रिय मित्र President ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इस शानदार घोषणा के लिए India के 1.4 अरब लोगों की ओर से President ट्रंप का धन्यवाद.”

डीबीपी/

Leave a Comment