‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण से भारत-अमेरिका संबंध होंगे और मजबूत : सर्जियो गोर

New Delhi, 24 मई . India में नई ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण पर India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह आधुनिक केंद्र अमेरिका और India के नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के साथ-साथ दोनों देशों की मजबूत साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी.

सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो के साथ नई ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण समारोह में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है.

India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “मुझे अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो के साथ हमारी नई ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का सम्मान मिला. इस इमारत में New Delhi स्थित हमारे प्रबंधन और कांसुलर विभाग संचालित होंगे. यह आधुनिक केंद्र अमेरिकी और भारतीय नागरिकों की अधिक प्रभावी ढंग से सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. साथ ही, यह अमेरिका-India साझेदारी की स्थायी मजबूती को भी संबल प्रदान करती है.”

अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो Saturday को पहली बार आधिकारिक दौरे पर India पहुंचे. New Delhi पहुंचने के बाद रुबियो ने Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. Prime Minister कार्यालय ने बताया कि मार्को रुबियो ने पीएम मोदी को कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग में लगातार हो रही प्रगति के बारे में जानकारी दी. रुबियो ने अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को जल्द ही व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया.

New Delhi में अमेरिकी दूतावास की ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के उद्घाटन से पहले मार्को रुबियो ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध भी भारत-अमेरिका रिश्तों को और मजबूत कर रहे हैं.

रुबियो ने कहा, “दोनों नेताओं के बीच संबंध पहले कार्यकाल से ही मजबूत रहे हैं, जब President ट्रंप को India आने का अवसर मिला था. यह रिश्ता अब दूसरे कार्यकाल में भी जारी है और दोनों नेताओं के बीच गहरा जुड़ाव साफ दिखाई देता है. ये दोनों गंभीर नेता हैं, जो केवल अल्पकालिक नहीं बल्कि दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि India और अमेरिका के बीच साझेदारी कई ऐसे क्षेत्रों में गहरी हुई है, जो अक्सर सुर्खियों में नहीं आते, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण और स्थायी हैं.

रुबियो ने बताया, “व्यापारिक संबंधों का विस्तार हुआ है और भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सैन्य अभ्यासों के जरिए सुरक्षा साझेदारी भी मजबूत हुई है. इसके अलावा, एक व्यवस्थित और सुरक्षित कांसुलर व्यवस्था इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए जरूरी है. इसी उद्देश्य से हम ‘अमेरिका फर्स्ट’ वीजा शेड्यूलिंग टूल शुरू कर रहे हैं, जो व्यापारिक पेशेवरों को प्राथमिकता देगा.”

अपने संबोधन के अंत में रुबियो ने भारत-अमेरिका साझेदारी को बेहद अहम बताया. उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से है.

रुबियो ने कहा, “यही वजह है कि मैं इस दौरे पर उन संबंधों को फिर से मजबूत करने और उन्हें नई दिशा देने आया हूं. हमें लगता है कि आने वाले महीनों में हम दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास और मजबूती को लेकर कई नई और महत्वपूर्ण घोषणाएं करेंगे.”

एवाई/एएस

Leave a Comment