पटना में भांजा ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से मामा की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna, 12 फरवरी . बिहार की राजधानी Patna के चौक थाना क्षेत्र में Thursday को एक युवक ने अपने ही मामा की दिनदहाड़े धारदार हथियार से उसके चेहरे और गर्दन पर लगातार वार कर हत्या कर दी. इस घटना को उसने दिनदहाड़े सड़क पर लोगों के सामने अंजाम दिया.

इस वारदात का एक वीडियो अब social media पर वायरल हो रहा है. इधर, कुछ ही घंटे में Police ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त होने वाला हथियार बरामद कर लिया. Patna सिटी-2 के अनुमंडल Police पदाधिकारी कुमार गौरव ने Thursday को बताया कि Police को चौक थाना के बंगाली टोला मोड़ पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई.

सूचना मिलते ही स्थानीय Police तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की गई. मृतक की पहचान मोहम्मद रईस के रूप में की गई. घटना के वैज्ञानिक अनुसंधान और साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए Patna के वरीय Police अधीक्षक द्वारा इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया.

गठित टीम द्वारा त्वरित तकनीकी विश्लेषण और आसपास के cctv फुटेज को खंगालने के बाद हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया है. आरोपी मृतक का भांजा है.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि घटना पारिवारिक विवाद के कारण घटित हुई है. आरोप है कि आरोपी की पत्नी को ये लोग प्रताड़ित करते थे, इस कारण गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया गया.

राजद ने इस घटना को लेकर Government पर निशाना साधा है. राजद ने घटना के वायरल वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “यही है नीतीश के निर्लज्ज चाटुकारों का ‘सपनों का बिहार’. हर रोज हर गांव गली में हत्या, हर शहर मोहल्ले में बलात्कार. सोई नाकारी बिहार Police, बेफ़िक्र भ्रष्ट भाजपा नीतीश Government. Patna में खुलेआम हत्या. हत्यारे को कानून और Police का कोई डर नहीं. भागने की कोई जल्दबाजी नहीं.”

एमएनपी/एएमटी

Leave a Comment