
Mumbai , 14 फरवरी . Mumbai में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. मुलुंड (वेस्ट) के एलबीएस रोड पर मेट्रो पिलर के सीमेंट का एक बड़ा हिस्सा एक चलते हुए ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे 2-3 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब मुलुंड में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास मेट्रो का कंस्ट्रक्शन चल रहा था, तो पिलर का एक हिस्सा अचानक टूट गया और सीधे नीचे जा रहे रिक्शा पर जा गिरा. यह Saturday (14 फरवरी) को दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ. पता चला है कि इस भयानक हादसे के वक्त ऑटो में 3 से 4 लोग सवार थे.
हादसा इतना भयानक था कि ऑटो रिक्शा चकनाचूर हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही Mumbai फायर ब्रिगेड (एमएफबी), स्थानीय Police, मेट्रो स्टाफ और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे. घायलों को 108 एम्बुलेंस से पास के हॉस्पिटल ले जाया गया है.
ऑटो रिक्शा के अलावा एक कार भी चपेट में आई. उसका आगे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
इस बीच, इस हादसे से एलबीएस रोड पर ट्रैफिक में बड़ी रुकावट आई.
घायलों की हालत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरने का सही कारण भी अभी पता नहीं चला है. हालांकि, इस घटना के बाद मेट्रो प्रशासन की ओर से किए गए सुरक्षा उपायों पर सवाल उठ रहे हैं.
–
डीसीएच/