Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

आईएमडी का अलर्ट- बिहार में अगले 48 घंटों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना

आईएमडी का अलर्ट- बिहार में अगले 48 घंटों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना

Patna, 21 जुलाई . आईएमडी ने बिहार के कई हिस्सों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है.

India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Patna, रोहतास, नवादा और कैमूर समेत उन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जहां भारी बारिश की संभावना है. इन इलाकों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे कुछ जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति और ट्रैफिक में रुकावट आ सकती है.

बिहार के 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि वहां मध्यम से भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. अलर्ट वाले जिलों में Patna, गया, रोहतास, नवादा, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर, सारण, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर और बेगूसराय शामिल हैं.

इन इलाकों में रहने वाले लोगों को तेज बारिश और बिजली कड़कने के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि Patna में अगले दो दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो सकता है. मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खरीफ की फसलों को जलजमाव से बचाने के लिए जरूरी उपाय करें.

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है.

मौसम अलर्ट के बाद Patna जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को जल निकासी प्रणालियों की जांच करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि वे ठीक से काम कर रही हैं.

बारिश से जुड़ी किसी भी घटना पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए संवेदनशील इलाकों में आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमें भी तैनात की गई हैं.

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय रहने के कारण आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के आधिकारिक पूर्वानुमान से अपडेट रहें. भारी बारिश या आंधी-तूफान के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली कड़कने के समय घर के अंदर रहें. जलजमाव वाले और निचले इलाकों में सावधानी बरतें और खराब मौसम की स्थिति में स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें.

–

डीकेएम/डीकेपी

Share