
Mumbai , 3 अप्रैल . आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन गेंदबाजी न करने की वजह से चर्चा का विषय बने हुए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत गेंदबाजी से रोक रखा है. इसके चलते केकेआर का टीम संतुलन प्रभावित हो रहा है और India के कई पूर्व खिलाड़ियों ने इस मामले पर अपनी राय दी है.
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर के बाद अब India के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी सुझाव दिया है कि टीम को संतुलन बनाए रखने के लिए कैमरून ग्रीन की जगह पर केकेआर को किसी और स्पेशलिस्ट खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए. केकेआर ने ऑक्शन में ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह शुरुआती दो मुकाबलों में गेंदबाजी करते नजर नहीं आए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि ग्रीन पीठ की इंजरी से उबर रहे हैं और वह इस कारण वह टूर्नामेंट के शुरुआती 10 से 12 दिनों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे.
गावस्कर ने कहा कि अगर ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं, तो टीम को कॉम्बिनेशन पर ध्यान देना होगा और संभव है कि किसी अन्य स्पेशलिस्ट बल्लेबाज या गेंदबाज को टीम में जगह दी जाए. उन्होंने यह भी कहा कि ग्रीन अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन हाल में उनका फॉर्म भी कुछ खास नहीं रहा है. जाफर ने कहा कि निजी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का उपयोग पूरी तरह फ्रेंचाइजी के नियंत्रण में होना चाहिए. उन्होंने अपने social media अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि अगर खिलाड़ी को खरीदा गया है, तो उसकी पूरी क्षमताओं का इस्तेमाल न करना फ्रेंचाइजी के साथ नाइंसाफी है.
अजिंक्य रहाणे से पहले मुकाबले में मिली हार के बाद जब ग्रीन के गेंदबाजी न करने का कारण पूछा गया था, तो उन्होंने इसका जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मांगने की सलाह दी थी. इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया था कि ग्रीन पीठ की इंजरी से जूझ रहे हैं और वह शुरुआती तीन से चार मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. हालांकि, ग्रीन प्रैक्टिस सेशन में गेंदबाजी कर रहे हैं, जिससे उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह से ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं. बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. Mumbai के खिलाफ वह सिर्फ 18 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2 रन बनाकर रन आउट हुए थे.
–
एसएम/डीकेपी