‘बहुत याद आती है पापा, काश समय रुक गया होता’, अजित पवार के बेटे जय पवार का भावुक पोस्ट

Mumbai , 3 फरवरी . बारामती में एक प्लेन क्रैश में पूर्व उपChief Minister और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार के निधन के बाद बेटे जय पवार ने पिता को याद करते हुए भावुक पोस्ट किया है.

जय पवार ने अपने पिता के साथ की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए भावनात्मक संदेश लिखा, “आपकी बहुत याद आती है, पापा. काश समय रुक गया होता. मैं आपको कसकर गले लगा लेता और हमेशा ऐसे ही रहता. बहुत याद आ रही है, पापा.” उन्होंने इंस्टाग्राम और अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया है.

जय पवार कोऑपरेटिव और संबंधित सेक्टरों में पारिवारिक व्यवसायों में लगे हुए हैं. उन्होंने Lok Sabha, विधानसभा और हाल ही में हुए नगर परिषद, नगर पंचायत और नगर निगम चुनावों के दौरान एनसीपी के लिए प्रचार किया. बारामती के नागरिकों और एनसीपी पदाधिकारियों का कहना है कि जय लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं और मीडिया पब्लिसिटी से दूर रहते हैं.

अजित पवार 28 जनवरी को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रचार करने बारामती आ रहे थे, तभी उनका प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन रनवे पर लैंड करते समय क्रैश हुआ. इस दुर्घटना में अजित पवार का निधन हो गया. चार अन्य लोगों की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई. 29 जनवरी को अजित पवार के पार्थिव शरीर का बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अंतिम संस्कार किया गया. अजित पवार को आखिरी विदाई देने के लिए बारामती में भारी भीड़ जमा हुई.

अजित पवार के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी जगह उपChief Minister बनाया गया है. उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Monday को सुनेत्रा पवार बारामती लौटने से पहले यशवंतराव चव्हाण के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने कराड गईं. Tuesday को वह काटेवाडी में अपने आवास ‘सहयोग’ में रहेंगी, जहां पवार परिवार शाम 4 बजे तक शोक संवेदना व्यक्त करने वालों से मिलेगा.

डीसीएच/

Leave a Comment