घायल हूं इसलिए और भी घातक हूं, आप के हर झूठ को करूंगा बेनकाब: राघव चड्ढा

New Delhi, 4 अप्रैल . राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने हाल ही में social media के जरिए आम आदमी पार्टी की ओर से उन पर लगाए गए आरोपों पर जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने साफ कहा कि पार्टी के सभी आरोप बेबुनियाद और बेतुके हैं.

राघव चड्ढा ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता. तीन आरोप. जरा भी सच नहीं.”

इसके साथ ही राघव चड्ढा ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि कल से उनके खिलाफ एक पूरी तरह से स्क्रिप्टेड अभियान चलाया जा रहा है. ये कोई संयोग नहीं, बल्कि एक स्पष्ट और कोऑर्डिनेटेड हमला है. पहले उन्होंने सोचा कि इसका जवाब नहीं देना चाहिए, लेकिन फिर लगा कि अगर एक झूठ को बार-बार दोहराया गया तो लोग उसे सच मान सकते हैं, इसलिए उन्होंने अब जवाब देना जरूरी समझा.

राघव चड्ढा ने कहा, पहला आरोप यह लगाया गया कि जब विपक्ष सदन से वॉकआउट करता है, तो राघव चड्ढा वहीं बैठे रहते हैं और उनका साथ नहीं देते. चड्ढा ने इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि उन्होंने हर वॉकआउट में विपक्ष का साथ दिया है. उन्होंने चुनौती दी कि कोई भी ऐसा उदाहरण पेश करे जब वह वॉकआउट में शामिल नहीं हुए हों. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में हर जगह cctv कैमरे लगे हैं और उसे देखकर आसानी से सच सामने आ सकता है.

दूसरा आरोप यह था कि राघव चड्ढा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंपीचमेंट मोशन पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि यह भी झूठ है. न तो उन्हें इसके लिए किसी ने आधिकारिक तौर पर कहा, न अनौपचारिक तौर पर. आम आदमी पार्टी के दस सांसदों में से कई ने खुद ही उस मोशन पर साइन नहीं किया था. कुल मिलाकर इस याचिका के लिए पचास सिग्नेचर की जरूरत थी और विपक्षी सांसदों की संख्या 105 है. फिर भी सारा दोष मुझ पर क्यों लगाया गया, यह समझ से परे है.

तीसरा आरोप यह लगाया गया कि राघव चड्ढा डर गए हैं और इसलिए बेकार मुद्दे उठाते हैं. राज्यसभा सदस्य ने कहा कि वो ऐसा नहीं करते. वह संसद में शोर मचाने या गाली देने नहीं जाते. उनका उद्देश्य जनता के मुद्दों को उठाना है. उन्होंने GST, इनकम टैक्स, पंजाब का पानी, दिल्ली की हवा, Governmentी स्कूलों की हालत, पब्लिक हेल्थकेयर, रेलवे यात्रियों की समस्याएं, मेन्स्ट्रुअल हेल्थ, बेरोजगारी और महंगाई जैसी तमाम समस्याएं संसद में उठाई हैं. उनका कहना है कि उनका चार साल का रिकॉर्ड संसद में ही देखा जा सकता है. उनका मकसद हमेशा जनता के मुद्दों को सामने लाना रहा है, न कि अपने लिए कोई शो बनाना.

अंत में चड्ढा ने जोर देकर कहा कि जो लोग उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, हर झूठ बेनकाब किया जाएगा. हर सवाल का जवाब दिया जाएगा. उनका कहना है कि उन्हें चोट लगी है, इसलिए वो और भी घातक हैं.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment