
New Delhi, 9 जून . दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा है कि ‘हॉट वेदर टूर्नामेंट’ का लक्ष्य बेहतरीन प्रतिभाओं को प्रदर्शन के आधार पर सामने लाना है.
रोहन जेटली ने Tuesday को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘डीडीसीए का हॉट वेदर टूर्नामेंट न सिर्फ दिल्ली का बल्कि उत्तर India का सबसे पुराना टूर्नामेंट है. यह एक सालाना ओपन लीग है. इसमें डीडीसीए से पंजीकृत क्लबों की श्रेष्ठ 36 टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती हैं. इसमें उम्र कोई बाधा नहीं है.”
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का मकसद लिमिटेड-ओवर्स, मल्टी-एक्सपोजर प्लेटफॉर्म देना है. टूर्नामेंट पूरे साल प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सामने लाने का काम करता है.
डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, “हम पूरे साल लीग करवाते हैं. उसके आधार पर टीमें हॉट वेदर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती हैं. यह दिल्ली का सबसे पुराना टूर्नामेंट है. इसमें सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि मिलती है. हर साल लगभग 1,100 लीग मैच होते हैं. पूल से सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली टीमों को चुना जाता है. इस साल, 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं.”
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, “यह बहुत अच्छा टूर्नामेंट है और डीडीसीए का सबसे पुराना टूर्नामेंट है. यह बहुत लंबे समय से चल रहा है. इसमें दिल्ली की टॉप 36 टीमें हिस्सा लेती हैं.”
डीडीसीए हॉट वेदर टूर्नामेंट, दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) द्वारा आयोजित एक बहुत ही कॉम्पिटिटिव, प्रतिष्ठित समर क्रिकेट कॉम्पिटिशन है. इसमें शीर्ष स्थानीय क्लब शामिल होते हैं. दिल्ली और देश के लिए खेलने का सपना देखने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम होता है.
टूर्नामेंट आम तौर पर हर टीम का 40 ओवर का होता है, जो नॉकआउट या राउंड-रॉबिन के आधार पर खेला जाता है. दिल्ली की तेज गर्मी से बचने के लिए, मैच अक्सर ठंडे समय (सुबह के सेशन) में होते हैं. टूर्नामेंट के दौरान डीडीसीए के चयनकर्ताओं की नजर खिलाड़ियों पर होती है. दिल्ली टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन में यह टूर्नामेंट अहम है.
–
पीएके