‘असम में सपनों का हिमाचल, जमीनी हकीकत में संकट’, सीएम के बयान पर सुधीर शर्मा का निशाना

शिमला, 5 अप्रैल . भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू के असम दौरे के दौरान दिए गए बयानों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस Government प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगी हुई है और ‘हकीकत से कोसों दूर सपनों का हिमाचल’ देशभर में परोसा जा रहा है.

सुधीर शर्मा ने कहा कि Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने असम में दावा किया कि प्रदेश में कोई वित्तीय संकट नहीं है, सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल रही है, महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी दी जा रही है, और 59 वर्ष से ऊपर पुरुषों को भी इसका लाभ मिल रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अगर सब कुछ इतना ही बेहतर है तो फिर प्रदेश की जनता रोज-रोज सड़कों पर क्यों है?”

उन्होंने कहा कि Chief Minister जहां एक ओर 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक सबसे अमीर राज्य बनने के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उप Chief Minister स्वयं कह रहे हैं कि यह व्यवहारिक और संभव नहीं है. उन्होंने कहा, “एक ही Government में दो बयान- यह विकास नहीं, भ्रम की राजनीति है.”

सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि Chief Minister जहां भी चुनाव होते हैं, वहां हिमाचल की झूठी तस्वीर पेश कर रहे हैं, जबकि प्रदेश के अंदर हालात बिल्कुल विपरीत हैं. उन्होंने कहा, “यह Government ‘बोल कुछ, कर कुछ और दिखा कुछ’ के फार्मूले पर चल रही है.”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक और Political स्तर पर खुली छूट देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और Government के संरक्षण में लूट का माहौल बना हुआ है. उन्होंने कहा, “ऊपर से विकास के दावे, अंदर से सिस्टम ध्वस्त—यही कांग्रेस Government की असली पहचान है.”

अंत में सुधीर शर्मा ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि Chief Minister के अब तक के सभी बयानों और जमीनी हकीकत की तुलना करें, सच अपने आप सामने आ जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच जाकर Government के ‘भ्रामक प्रचार’ और ‘वास्तविक स्थिति’ को उजागर करेगी.

डीकेपी/

Leave a Comment