नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हिजाब विवाद, मंत्री जमा खान बोले- मामला जो भी हो, हम इसमें शामिल नहीं

Patna, 16 दिसंबर . आयुष चिकित्सकों को दिए जा रहे नियुक्ति पत्र के दौरान Monday को Chief Minister नीतीश कुमार द्वारा एक महिला का हिजाब हटाने पर विवाद खड़ा हो गया है. इसको लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. इस बीच नीतीश Government में मंत्री मोहम्मद जमा खान का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मामला जो भी हो, हम इसमें शामिल नहीं होना चाहते.

उनका कहना है कि हम तो सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं और बड़े फैसले सीनियर नेता लेते हैं.

मोहम्मद जमा खान ने Tuesday को से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार का काम और उनके विचार देखकर कई लोग उनका समर्थन करते हैं. उनका नेतृत्व बिहार के विकास और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला है.

उन्होंने कहा कि जहां तक बड़े फैसलों की बात है, उन्हें सीनियर नेता संभालते हैं. हम उनके दिखाए रास्ते पर चलते हैं और उनके नेतृत्व का सम्मान करते हैं. हमारा मानना है कि बिहार का विकास और भाईचारा हमेशा मजबूत रहना चाहिए.

मंत्री ने यह भी कहा कि उनका ध्यान बड़े मामलों पर नहीं है, वे बस पार्टी के निर्देश के अनुसार काम करते हैं. उन्होंने जोर दिया कि नीतीश कुमार ने बिहार में भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का काम किया है. उनके अनुसार, इस राज्य में विकास और समाज में सौहार्द बनाए रखना सबसे जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि Chief Minister के नेतृत्व में किए गए काम और सोच को देखकर लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके मार्गदर्शन का पालन करते हैं.

गौरतलब है कि Monday को एक कार्यक्रम के दौरान Chief Minister सचिवालय के संवाद हॉल में 1,283 आयुष डॉक्टरों (आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी) को नियुक्ति पत्र बांटे गए.

सीएम नीतीश कुमार ने अपने ऑफिशियल social media अकाउंट पर इस समारोह की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह कदम हेल्थकेयर सेक्टर में नई प्रतिभाओं को अवसर देने और पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी नवनियुक्त डॉक्टरों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment