‘वह ज‍िंदा हैं, स‍िर्फ इसल‍िए ताक‍ि बातचीत कर सकें’, समुद्री जलमार्गों पर ईरान की वसूली पर ट्रंप की दो टूक

New Delhi, 10 अप्रैल . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने कहा क‍ि आज वे सिर्फ इसलिए ज‍िंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें.

उन्होंने कहा कि ईरान के पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के जरिए दबाव बनाने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं हैं और वह बातचीत के जरिए ही अपनी स्थिति बनाए रखना चाहता है. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी लोग लड़ाई के बजाय ‘फेक न्यूज मीडिया’ और ‘पब्लिक रिलेशन्स’ संभालने में ज्यादा माहिर हैं.

अमेर‍िकी President डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पोस्‍ट में कहा, ”ईरानियों को शायद यह एहसास नहीं है कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल करके दुनिया से थोड़े समय के लिए जबरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई और दांव नहीं है. आज वे सिर्फ इसलिए ज‍िंदा हैं, ताकि बातचीत कर सकें.”

ट्रंप ने कहा क‍ि ईरानी लोग लड़ने के मुकाबले, ‘फेक न्यूज मीडिया’ और ‘पब्लिक रिलेशन्स’ को संभालने में ज्‍यादा माहिर हैं.

President ट्रंप ने तेहरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूलने के खिलाफ चेतावनी दी.

ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.

President डोनाल्ड ट्रंप ने social media पर पोस्ट किया, “ईरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने की अनुमति देने में बहुत खराब काम कर रहा है. कुछ लोग इसे बेईमानी भी कह सकते हैं. हमारा समझौता ऐसा बिल्कुल नहीं था.”

उनकी यह टिप्पणी उन रिपोर्टों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि संघर्षविराम शुरू होने के बाद से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से सिर्फ कुछ ही जहाज गुजर पाए, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है.

अमेरिकी President ने उन खबरों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी कि ईरान टैंकरों से शुल्क वसूल सकता है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट में कहा, “ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है. उसे ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहा है, तो उसे यह तुरंत बंद करना होगा.”

अमेरिकी President की इन टिप्पणियों से संघर्षविराम के बावजूद तनाव बढ़ने के संकेत मिलते हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका कोई सीधा कदम उठाएगा या नहीं. इससे पहले President ट्रंप खुद भी इसी होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी टोल लगाने का विचार दे चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें ईरान के कथित शुल्क के बारे में अभी-अभी जानकारी मिली है.

एवाई/डीकेपी

Leave a Comment