
भरतपुर, 8 अप्रैल . राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के संस्थापक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई वाली स्थिति यहां देखने को मिल रही है. उनका कहना है कि Rajasthan में जब कांग्रेस की सत्ता थी तो भाजपा बढ़चढ़ कर हर मुद्दे को उठा रही थी, लेकिन अब जब ढ़ाई साल से भाजपा सत्ता में है तो इसके Chief Minister मौन साधे हुए हैं.
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आज Rajasthan जिस दौर से गुजर रहा है, वह चिंता का विषय है. भरतपुर और अलवर जैसे जिले अपराध की दृष्टि से नंबर एक पर हैं. यहां गुंडागर्दी और खुलेआम गैंगवार जैसी घटनाएं हो रही हैं. साथ ही अवैध खनन भी जोर पकड़ चुका है. उन्होंने कहा, “लगता है कि राज्य में सत्ता में बैठे लोग या तो इसे रोकने में असमर्थ हैं या जानबूझकर चुप हैं.”
उन्होंने कहा कि अवैध खनन सबसे ज्यादा भरतपुर और अलवर में हो रहा है. अरावली की पर्वतमालाओं को खोदा जा रहा है और कई भाजपा पदाधिकारियों का इसमें सीधे तौर पर हाथ है. स्थिति यह है कि अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में Government पूरी तरह फेल नजर आती है.
हनुमान बेनीवाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछली Government में पेपर लीक जैसी घटनाएं हुई थीं और आरपीएससी पुनर्गठन के मुद्दे भी लंबित थे. कांग्रेस Government में घोटाले हुए लेकिन भाजपा सत्ता में आने के बाद भी ढाई साल में किसी बड़े मामले में कार्रवाई नहीं हुई. बेनीवाल ने कहा, “चोर-चोर मोसेरे भाई…यही हाल है.”
उन्होंने कहा कि आरएलपी लगातार सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन कर रही है. चाहे किसान कर्ज माफी, टोल मुक्त Rajasthan , फ्री बिजली, रोजगार, बढ़ते अपराध या गैंग वार जैसी घटनाएं हों, पार्टी हर मोर्चे पर लड़ रही है. बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि वे Rajasthan के लोगों के हक के लिए दिल्ली में भी लगातार मुद्दों को उठाते रहेंगे.
भरतपुर और धौलपुर के जाटों के लिए आरक्षण की मांग लगातार उठाई जा रही है. बेनीवाल ने कहा कि केवल जाट नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर ब्राह्मण, राजपूत और अन्य जातियों के लिए भी आरक्षण की वकालत की जाएगी. एससी, एसटी, ओबीसी के बैकलॉग और रुकी हुई छात्रवृत्तियों को लेकर भी आरएलपी सक्रिय है.
बेनीवाल ने Chief Minister और राज्य Government की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान Government में लगातार बयान बदलने और कमजोर फैसले लेने की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि Rajasthan में एसआई भर्ती जैसी मामलों में भी Government समय पर कार्रवाई नहीं करती. उन्होंने कहा कि आरएलपी ने इस भर्ती के मुद्दे पर लंबे समय तक आंदोलन किया और हाईकोर्ट ने भर्तियों को रद्द किया लेकिन भाजपा नेताओं ने खुद इसका क्रेडिट लेने की कोशिश की.
उन्होंने कहा कि Rajasthan में अपराध और अवैध खनन जैसी घटनाओं को लेकर पार्टी बड़े आंदोलन करने वाली है. आने वाले दिनों में दिल्ली में बड़ी रैली भी आयोजित की जाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका उद्देश्य किसी जाति के खिलाफ नहीं है. उनका लक्ष्य है कि Rajasthan के लोगों का हक सुरक्षित हो और राज्य में समानता, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित हो. अग्निवीर और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भी पार्टी सक्रिय है.
–
पीआईएम/पीएम