जीटी बनाम आरआर: रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट

Ahmedabad, 4 अप्रैल . आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में Saturday को Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में Rajasthan रॉयल्स (आरआर) ने Gujarat टाइटंस (जीटी) को 6 रनों से हराया. गेंद से Rajasthan की लगातार दूसरी जीत के नायक रवि बिश्नोई रहे. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट निकाले. बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं.

रवि बिश्नोई Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए. बिश्नोई की घूमती गेंदों को Gujarat टाइटंस के बल्लेबाज पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. बिश्नोई ने अपने आईपीएल करियर में पहली बार एक मुकाबले में 4 विकेट निकाले. उन्होंने इस मुकाबले में राहुल तेवतिया को आउट करने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे किए. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले India के कुल 19वें गेंदबाज और 9वें स्पिन गेंदबाज बने. बिश्नोई ने साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया का बड़ा विकेट निकाला.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए Rajasthan रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए. टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों का योगदान दिया.

हालांकि, 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए Gujarat टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 204 रन ही बना सकी. टीम की तरफ से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 73 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 44 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, जोस बटलर ने 26, राशिद खान ने 24 और कगिसो रबाडा ने 23 रन बनाए. Rajasthan रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में यह लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. वहीं, Gujarat टाइटंस को इस सीजन की लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है. जीत के साथ ही Rajasthan रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में भी नंबर एक पर पहुंच गई है.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment