कितना अपराध कम हुआ, पुलिस झंडा दिवस पर इसका उत्सव मनाना चाहिए: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Lucknow, 23 नवंबर . उत्तर प्रदेश की Governor आनंदीबेन पटेल Sunday को Police झंडा दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहीं. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आर्थिक अपराध विंग की महानिदेशक नीरा रावत ने Governor को फ्लैग लगाया. Governor आनंदीबेन पटेल ने कहा कि इस दिन पर केवल फ्लैग लगाने की रस्म न रहे, बल्कि इसे Police विभाग की उपलब्धियों, अपराध नियंत्रण, नवाचार और समाज सेवा में किए जा रहे योगदान का वार्षिक उत्सव बनाया जाए.

Police महानिदेशक राजीव कृष्णा ने Governor को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया.

Governor आनंदीबेन पटेल ने कहा, ”Police झंडा दिवस इस बात का उत्सव होना चाहिए कि कितना अपराध कम हुआ, कौन-कौन से नवाचार किए गए और समाज सेवा में कितना योगदान दिया गया.”

उन्होंने इसे वर्षभर की कार्यप्रगति का प्रतिबिंब बताते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर बल दिया. राजभवन में हुए संवाद में Governor ने 9-14 वर्ष की बालिकाओं के लिए संचालित एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान पर विशेष चर्चा की.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि Policeकर्मियों की सभी बेटियों को यह वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगनी चाहिए. गर्भाशय ग्रीवा संबंधी बीमारियों की शुरुआती जांच पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि रोग की पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाए तो उपचार सरल होता है, जबकि देरी समस्याएं बढ़ा देती है.

उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत राजभवन यूपी से हुई और अब यह विश्वविद्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और Policeकर्मियों की पुत्रियों तक प्रभावी रूप से पहुंच चुका है.

आयुष्मान India योजना पर चर्चा करते हुए Governor ने वर्तमान प्रावधानों में सुधार की आवश्यकता बताई. उन्होंने कहा कि कई परिवार योजना के लाभ से वंचित रह जाते हैं.

उन्होंने सुझाव दिया कि अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों में संशोधन करना चाहिए. महिला Policeकर्मियों के प्रशिक्षण, सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान पर Governor ने नियमित बैठकें आयोजित करने की जरूरत बताई.

उन्होंने कहा कि ड्यूटी के बाद उपलब्ध समय में महिला Policeकर्मियों को नवाचार और कौशल सीखने के अवसर मिलें ताकि वे आत्मनिर्भरता और पेशेवर दक्षता बढ़ा सकें.

राजभवन में तैनात Policeकर्मियों की सराहना करते हुए Governor ने कहा कि वे न केवल अनुशासित हैं बल्कि समाजोपयोगी और रचनात्मक कार्यों में भी अग्रणी हैं. पांच विद्यालयों के बच्चों को बैंड प्रशिक्षण देना, 26 जनवरी की परेड में सर्वोच्च स्थान हासिल करने में सहयोग, बांसुरी वादन और अन्य रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता- ये सभी उनके प्रेरक प्रयास हैं.

अपने Gujarat कार्यकाल का अनुभव साझा करते हुए Governor आनंदीबेन पटेल ने बताया कि वहां Police विभाग के साथ मिलकर अनेक जनहितकारी और नवाचारी परियोजनाएं चलाईं, जिनके सकारात्मक परिणाम आज भी दृष्टिगोचर हैं.

विकेटी/एसके/वीसी