बिहार: गोपालगंज में युवती की हत्या, पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में

गोपालगंज, 6 अप्रैल . बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में Police ने एक घर से युवती का शव बरामद किया है. उसके सिर और शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई है.

Police इस मामले में मृतक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. Police के मुताबिक, यह घटना गौरा गांव की बताई जा रही है, जहां एक युवती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. मृतक युवती की पहचान मोनिका कुमारी (22) के रूप में हुई है. युवती की हत्या का आरोप उसके पिता पर ही लगाया जा रहा है. Police ने युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के मुताबिक, आज Monday सुबह उन्हें एक लड़की की हत्या की सूचना मिली थी. यहाँ गौरा गांव में करीब 22 वर्षीय लड़की मोनिका कुमारी का उसके ही घर में शव मिला है. उसके सिर और शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे लग रहा है कि उस लड़की की बेरहमी से हत्या की गई है. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है. उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा.

हत्या की सूचना जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को मिली, मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. पड़ोसी ग्रामीणों ने बताया कि लड़की का अपने गांव के एक लड़के के साथ कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर पिता ने उसका विरोध भी किया था. ग्रामीणों के मुताबिक, बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर अक्सर अपने पिता से बहस होती थी, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था. पिता अपनी बेटी को बार-बार समझाने का प्रयास करता था, लेकिन उसकी बेटी नहीं मानी. Police पूरे मामले की जांच कर रही है.

एमएनपी/एएस

Leave a Comment