गांधीनगर: एसीबी ने 30 लाख रुपए की रिश्वत लेते दो सीआईडी कर्मियों को किया गिरफ्तार

गांधीनगर, 15 दिसंबर . Gujarat के गांधीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सीआईडी क्राइम विभाग के दो Policeकर्मियों को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है.

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक मामले में कार्रवाई न करने के बदले शिकायतकर्ता और उसके मित्र से 30 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी. गिरफ्तार किए गए Policeकर्मियों में पीआई पी के पटेल और constable विपुल बाबुभाई देसाई शामिल हैं.

सूत्रों के अनुसार, एसीबी ने इस मामले की जांच के दौरान एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया.

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपी Policeकर्मी सीआईडी क्राइम विभाग में तैनात थे और एक मामले की जांच के दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी.

एसीबी ने उन्हें 30 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई के बाद Police महकमे में खलबली मच गई है. एसीबी की यह कार्रवाई Police विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा संदेश देती है, जिससे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीदें बढ़ी हैं.

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद, Police विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि सीआईडी के दो Policeकर्मी एक मामले को लेकर उनको परेशान कर रहे हैं. Policeकर्मियों ने उनसे कहा है कि अगर मामले को खत्म करना चाहते हो तो 30 लाख रुपए देने होंगे, ऐसा नहीं करने पर जेल भेजा जा सकता है. इसकी सूचना जैसी ही हम लोगों को लगी, हम लोगों ने दोनों Policeकर्मियों को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारियों ने बताया कि मामले में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी आ सकते हैं. इसको लेकर दोनों Policeकर्मियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही इसमें शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, और अभी तक इन लोगों ने किस-किस मामले में पैसे लिए हैं, इसकी जांच की जा रही है.

एसएके/डीकेपी

Leave a Comment