लालू यादव के जंगलराज से मुक्त होकर विकास दर में दूसरे स्थान पर बिहारः संजय सरावगी

Patna, 10 मार्च . बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गैस किल्लत और Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा संसद के लिए नामांकन और मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष पर में बातचीत की.

बिहार के विकास पर सरावगी ने कहा कि Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने प्रगति यात्रा से समृद्धि यात्रा तक का सफर तय किया है. 23 हजार करोड़ के बजट से आज 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट हो गया है. लालू यादव के जंगलराज से मुक्त होकर बिहार विकास दर में बड़े राज्यों में तमिलनाडु के बाद दूसरे स्थान पर है.

उन्होंने कहा कि समृद्धि यात्रा में Chief Minister ने स्थल निरीक्षण किया, भू-सत्यापन किया और तुरंत कैबिनेट से संशोधन होकर विकास योजनाओं में काम शुरू हो गया है. समृद्धि यात्रा को विधानसभा सत्र के कारण बीच में रोका गया था, लेकिन अब पुनः शुरू हो रही है.

Bengaluru में गैस की कमी की खबरों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया, “Bengaluru की स्थिति के बारे में मुझे विस्तृत जानकारी नहीं है, लेकिन बिहार में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं है. भारी मांग के बावजूद Government ने न केवल आपूर्ति सुचारू रखी है, बल्कि कीमतों पर भी प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा है.”

आगामी चुनावी तैयारियों का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “भाजपा एक राष्ट्रीय दल है और ‘परिवार भाव’ हमारी कार्यशैली का आधार है. जब भी किसी राज्य में चुनाव होते हैं, अन्य राज्यों के कार्यकर्ता वहां सहयोग के लिए जाते हैं.” उन्होंने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में भी दूसरे राज्यों से सैकड़ों कार्यकर्ता आए थे. हालांकि, उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पश्चिम बंगाल की Political परिस्थितियां अन्य राज्यों की तुलना में काफी भिन्न और चुनौतीपूर्ण हैं.

उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि President द्रौपदी मुर्मु का जिस तरह अपमान किया गया, उसमें अहंकार और सांप्रदायिक राजनीति की झलक मिलती है. ममता बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए, लेकिन उनका अहंकार उन्हें ऐसा करने नहीं देगा. पश्चिम बंगाल की जनता चुनाव में इस अहंकार को चकनाचूर कर देगी.

ओपी/एएस

Leave a Comment