
इटावा, 6 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शिक्षक की पत्नी से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटने की घटना का Police ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में Monday सुबह Police और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए. Police ने इस मामले में रेकी करने वाले और लूटी गई चेन खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया. Police ने आरोपियों के पास से हथियार, मोबाइल फोन और पिघला हुआ सोना बरामद किया.
28 मार्च को लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर निवासी शिक्षक विनोद तिवारी पत्नी ममता के साथ लखना नहर पुल से सब्जी लेकर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे. जैसे ही वे लखना-चकरनगर रोड पर लाल पुल के पास पहुंचे, पीछे से आई काली मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारा और ममता के गले से सोने की चेन छीन ली. पीड़ित दंपति ने उनका पीछा किया लेकिन आरोपी दाउदपुर के सामने बम्बा पटरी की ओर मुड़कर आंखों से ओझल हो गए. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
घटना के तुरंत बाद लवेदी थाना Police, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कई जगहों पर दबिश दी गई और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी. Monday सुबह Police को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश काली अपाचे मोटरसाइकिल पर बकेवर थाना क्षेत्र के महिपालपुर के पास दिखे हैं. सूचना मिलते ही Police टीम ने इलाके में घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी.
जैसे ही Police ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने Police पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की. Police ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई. वे घायल होकर गिर पड़े. आरोपियों की पहचान राघवेन्द्र शुक्ला और विश्वास उर्फ बिशू शुक्ला के रूप में हुई. दोनों को तुरंत महेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.
मुठभेड़ के बाद Police ने गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया. इनमें सूरज राजावत शामिल है जो वारदात से पहले इलाके की रेकी करता था. दूसरा आरोपी शंकर सोनी लूटी गई चेन को खरीदता था.
Police ने बदमाशों के पास से बिना नंबर वाली काली अपाचे मोटरसाइकिल, दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और लूटी गई चेन का करीब 15 ग्राम पिघला हुआ सोना बरामद किया है. इससे साफ हुआ कि आरोपी पेशेवर लुटेरे थे.
वरिष्ठ Police अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस टीम, बकेवर और लवेदी थाना Police की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. Police अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस सफलता से इलाके के लोगों में Police की छवि मजबूत हुई है.
–
वीसी