
Patna, 7 अप्रैल . बिहार Police ने किशनगंज के पूर्व डीएसपी गौतम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
बिहार Police ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए किशनगंज के पूर्व डीएसपी गौतम कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. गृह विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी है.
गृह विभाग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में निलंबन की पुष्टि की गई है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय डीआईजी, चंपारण रेंज, बेतिया का कार्यालय निर्धारित किया गया है.
यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई की जांच के बाद की गई है. इससे पहले गौतम कुमार को किशनगंज के एसडीपीओ पद से हटाकर Police मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था. 6 अप्रैल को उनसे Patna स्थित आर्थिक अपराध इकाई कार्यालय में करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई थी.
मामला उनकी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों से जुड़ा है. 31 मार्च 2026 को आर्थिक अपराध इकाई की टीमों ने किशनगंज, Patna और पूर्णिया में उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी ज्ञात आय से लगभग 60 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है.
अधिकारियों के अनुसार, संपत्तियां सिर्फ उनके नाम पर ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी, सास और अन्य सहयोगियों के नाम पर भी खरीदी गई हैं. इसके अलावा 80 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति होने की भी आशंका जताई जा रही है.
Governmentी रिकॉर्ड के अनुसार, प्रारंभिक जांच में लगभग 1.94 करोड़ रुपए (करीब 60.27 प्रतिशत अधिक) की अनुपातहीन संपत्ति के प्रमाण मिले हैं.
यह निलंबन बिहार Governmentी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 2005 के नियम 9(1)(ए) और (सी) के तहत किया गया है. मामला आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 03/2026 (दिनांक 29 मार्च 2026) के तहत दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धाराएं लगाई गई हैं.
गौतम कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही जल्द शुरू की जाएगी. निलंबन अवधि के दौरान उन्हें सेवा नियमों के तहत निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.
अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
–
एएमटी/डीकेपी