
Mumbai , 12 अप्रैल . हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से उनके फैंस मायूस हैं. उनके निधन की खबर से विदेशी फैंस भी गमगीन हैं और उनका कहना है कि सिंगर के निधन से वे सभी बहुत दुखी हैं.
यूके की रहने वाली निमिषा India में कुछ समय बिताने के लिए आई थी. Mumbai आई निमिषा ने आईएनएनएस से बातचीत में कहा, “आज हमें पता चला कि उनका निधन हो गया है. हम खरीदारी करने और परिवार के साथ समय बिताने की योजना बना रहे थे, लेकिन खबर सुनते ही हमने तुरंत टैक्सी ली और सीधे यहां आ गए. हम कई साल से उनके गाने सुनते आ रहे हैं. वे दशकों से हमारे जीवन का हिस्सा रही हैं. मैं अपने प्रियजनों के साथ यहां हूं और हम सभी इस क्षति को गहराई से महसूस कर रहे हैं. वे सचमुच हमारे जीवन की सबसे महान हस्तियों में से एक थीं. मैं आशा भोसले के गाने कई सालों से सुन रही हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “15 साल मैंने उनके गाने सुने हैं और यूके में भी उनके बहुत सारे फैंस हैं, जो उनकी आवाज के दीवाने हैं. उनका निधन हमारे लिए दुख की बात है, क्योंकि उन्होंने कई यादगार गाने गाए हैं.”
यूके के रहने वाले बिनोद ने से बातचीत में कहा, “हमने कल फेसबुक के जरिए पता चला था कि सिंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन फिर आज यह दुखद खबर सुनने के मिली कि उनका निधन हो गया है. आशा भोसले सबसे बेहतरीन सिंगर्स में शामिल थीं और यही कारण है कि हम यहां आए हैं. उनके निधन की खबर से हम सभी बहुत दुखी हैं. हमारे परिवार में भी कई लोग ऐसे हैं, जो आशा जी को सुनते थे.”
आशा भोसले को Saturday को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन आज Sunday को कार्डियक अरेस्ट और मल्टी-ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया. निधन के बाद social media पर हर कोई अपने-अपने तरीके से सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहा है.
–
पीएस/वीसी