‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने का आरोप

Mumbai , 3 फरवरी . Bollywood की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर Tuesday को रिलीज किया गया. टीजर रिलीज के कुछ ही मिनटों बाद ही फिल्म की टीम के कानूनी पचड़े में फंसने की खबर सामने आ गई. Mumbai Police ने ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ First Information Report दर्ज की है.

मामला दक्षिण Mumbai के फोर्ट इलाके से जुड़ा है, जिसे हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है. Police ने बताया कि शूटिंग के दौरान क्रू ने ड्रोन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी. इसके चलते Police ने ड्रोन को जब्त कर लिया और लोकेशन मैनेजर के खिलाफ First Information Report दर्ज की.

एमआरए मार्ग Police स्टेशन में दर्ज मामले में बताया गया कि रिंकू राजपाल वाल्मीकि ने अधिकारियों के वैध आदेशों की अवहेलना करते हुए ड्रोन उड़ाया. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है.

Police के अनुसार, संवेदनशील इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना नियमों का उल्लंघन है और इससे सुरक्षा जोखिम पैदा हो सकता है.

बता दें कि शूटिंग के दौरान पूरी टीम 1 फरवरी को सेट पर इकट्ठा हुई थी. यह शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था. इससे पहले 30 जनवरी से फोर्ट इलाके को फिल्म के लिए खास तौर पर सजाया गया था. इसे Pakistan की पुरानी गली जैसा लुक दिया गया था, ताकि सीन की वास्तविकता और फिल्म की प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके.

शूटिंग के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसकी कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई.

फिल्म की बात करें तो, ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आएंगे. टीजर में रणवीर सिंह का शानदार अवतार और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया.

आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर 2’ अगले महीने 19 मार्च को रिलीज होने वाली है.

पीके/एबीएम

Leave a Comment