
कटिहार, 11 अप्रैल . बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में Saturday की शाम एक यात्री बस और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में कई लोग घायल होने की सूचना है.
Police के मुताबिक, यह घटना गेड़ाबाड़ी की है. यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के बसगाड़ा चौक बकरी फार्म के पास हुई. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिकअप सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर लौट रहे थे.
इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी. इस आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है. कटिहार Police ने एक बयान जारी कर कहा कि आज Saturday को कटिहार जिले के थाना कोढ़ा क्षेत्र अंतर्गत गेड़ाबाड़ी के समीप एक बस एवं पिकअप वाहन के बीच भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें अब तक 10 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है.
घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय Police द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया. दुर्घटना में घायल लगभग 25 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है.
Police का दावा है कि घटनास्थल पर विधि-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में है तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू किया जा रहा है. इधर, सभी शवों को Police अपने कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है. घटना के तुरंत बाद Police पहुंच गई और राहत और बचाव में जुट गई. मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. घायलों में कई की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
–
एमएनपी/डीएससी