महाराष्ट्र: औरंगाबाद में व्यापारी से की 47 हजार की ठगी में फर्जी आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार

औरंगाबाद, 5 अप्रैल . Maharashtra में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. वह खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करता था.

Police अधिकारियों ने बताया कि दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या 10, छत्तर दरवाजा निवासी व्यवसायी राकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई. शिकायतकर्ता ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए उनसे 47 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए और इसके बाद 1 लाख 20 हजार रुपए की और मांग कर रहा था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए Police तुरंत सक्रिय हुई. एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि शिकायत मिलते ही Police टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दाउदनगर के हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुधरपुर बाड़गांव निवासी राजेश शुक्ला के रूप में की गई है.

गिरफ्तारी के बाद व्यवसायी द्वारा Police को एक सूटकेस सौंपा गया, जिसमें से कई फर्जी दस्तावेज और पहचान पत्र बरामद हुए हैं. बरामद सामग्री में आईपीएस के नाम से चार फर्जी आई कार्ड, खाकी रंग की Police टोपी जिस पर बैज लगा हुआ है, सीआईए, एनआईए और Police मुखबिर के नाम पर बने फर्जी पहचान पत्र, एक सफेद शर्ट जिस पर ‘एनआईए राजेश शुक्ला’ लिखा हुआ है, शामिल हैं.

एसडीपीओ ने बताया कि Police इस पूरे मामले में शामिल संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है. Police का मानना है कि आरोपी अकेले नहीं, बल्कि किसी संगठित गिरोह के साथ मिलकर इस प्रकार की ठगी को अंजाम दे रहा था. फिलहाल Police मामले की गहराई से जांच में जुटी है और अन्य संभावित पीड़ितों की भी तलाश की जा रही है.

एसएके/वीसी

Leave a Comment