एक्सरसाइज प्रगतिः पर्वत-जंगल में आतंकवाद-रोधी अभ्यास कर रहे हैं 13 देशों के सैनिक

New Delhi, 24 मई . भारतीय सेना मेघालय के पर्वतीय और जंगल क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियानों को अंजाम दे रही है. यह अभ्यास एक बहुराष्ट्रीय सैन्य एक्सरसाइज ‘प्रगति’ के तहत किया जा रहा है. यहां भारतीय सेना के अलावा 12 देशों के सैन्य दल प्रशिक्षण ले रहे हैं.

India में आयोजित पहली ‘प्रगति’ बहुराष्ट्रीय एक्सरसाइज का मकसद समन्वय, स्थिरता व सुरक्षा को मजबूती देना है. भारतीय सेना ने एक जानकारी साझा करते हुए बताया कि एक्सरसाइज ‘प्रगति 2026’ मेघालय के उमरोई में पूरे उत्साह के साथ जारी है. यहां भारतीय सेना और मित्र देशों के सैन्य दल कंधे से कंधा मिलाकर प्रशिक्षण ले रहे हैं. सेना के मुताबिक यह अभ्यास आपसी तालमेल, भरोसे और संयुक्त क्षमता को मजबूत कर रहा है.

इस सैन्य अभ्यास में India सहित विभिन्न मित्र देशों की सेनाएं हिस्सा ले रही हैं. इनमें भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम की सैन्य टुकड़ियां शामिल हैं. सेना के अनुसार पर्वतीय और जंगल क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित यह अभ्यास संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास और समन्वित अभियानों के माध्यम से ऑपरेशनल तालमेल को और बेहतर बना रहा है.

दरअसल एक्सरसाइज ‘प्रगति’ सेनाओं के बीच शांति, स्थिरता, सुरक्षा और सहयोगात्मक विकास के प्रति साझा संकल्प को दर्शाता है. दो सप्ताह तक चलने वाला यह सैन्य अभ्यास अर्ध-पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित रहेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत संयुक्त योजना निर्माण, सामरिक स्तर के अभ्यास और समन्वित अभियान चलाए जाएंगे. ये अभियान इसलिए हैं ताकि भाग विभिन्न देशों के सैनिकों की अनुकूलन क्षमता, सहनशक्ति और सामरिक दक्षता को और बेहतर बनाया जा सके.

कठिन परिस्थितियों में संचालन के दौरान शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया जाएगा. एक्सरसाइज प्रगति रिजॉल्यूट, रिलेंटलेस एंड यूनाइटेड थीम पर आधारित है. इसका उद्देश्य विभिन्न मित्र देशों के बीच सैन्य सहयोग, समन्वय और आपसी समझ को मजबूत करना है.

गौरतलब है कि India पहुंचने पर यहां इन सभी विदेशी सैन्य दलों का इंडियन आर्मी ने पारंपरिक और सांस्कृतिक तरीके से स्वागत किया था. ‘प्रगति’ का अर्थ है पार्टनरशिप ऑफ रीजनल आर्मीज फॉर ग्रोथ एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन द इंडियन ओशन रीजन. इस एक्सरसाइज को समानता, मित्रता और आपसी सम्मान की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है. यह सैन्य अभ्यास विभिन्न देशों की सेनाओं को पेशेवर अनुभव साझा करने, एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझने और सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए एक साझा मंच प्रदान कर रहा है.

जीसीबी/एएस

Leave a Comment