
ग्लासगो, 24 मई . यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के पहले सीजन के लिए ‘ग्लासगो कॉस्मिक’ ने सितारों से सजी टीम का ऐलान किया है. इस टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ बड़े नामों के साथ स्कॉटलैंड के बेहतरीन खिलाड़ी भी शामिल हैं.
ग्लासगो कॉस्मिक की टीम में फिन एलन, लियाम लिविंगस्टोन, जोश फिलिप, मोइसेस हेनरिक्स, कामिंदु मेंडिस, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेरहार्ड इरास्मस, डुआन जेनसेन, अली खान जैसे जाने-माने खिलाड़ी शामिल हैं. इनके अलावा, स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन और स्कॉटिश क्रिकेट के सितारे जॉर्ज मुंसे भी इस टीम का हिस्सा हैं.
ईटीपीएल का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर तक खेला जाएगा. इस महीने की शुरुआत में डबलिन में आयोजित कार्यक्रम में, लीग की छह टीमों की सूची पूरी की गई थी. डबलिन गार्डियंस, ग्लासगो कॉस्मिक, एम्सटर्डम फ्लेम्स, एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स, बेलफास्ट और रॉटरडैम इस लीग का हिस्सा हैं. इन 6 टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले जाएंगे.
राहुल द्रविड़ डबलिन फ्रेंचाइजी का मालिक हैं. विपुल अग्रवाल (मुगाफी ग्रुप के चेयरमैन) और तांशा बत्रा इस फ्रेंचाइजी के मालिक हैं. राशिद खान मुगाफी ग्रुप में बतौर सीईओ जुड़े हुए हैं. यह फ्रेंचाइजी अंतरराष्ट्रीय अनुभव और स्थानीय प्रतिनिधित्व के एक बेहतरीन मेल के साथ इस टूर्नामेंट में उतर रही है.
ग्लासगो कॉस्मिक फ्रेंचाइजी का लक्ष्य सामुदायिक जुड़ाव, जमीनी स्तर की पहलों और स्थानीय क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में मदद करके स्कॉटलैंड में क्रिकेट के विकास में योगदान देना है.
यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) को पिछले साल 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से मंजूरी मिली थी, जिसके साथ छह टीमों का टूर्नामेंट आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड के बीच एक ऐतिहासिक सहयोग का प्रतीक बन गया है. यह खेल को आगे बढ़ाने और यूरोपीय क्रिकेट को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाने का एक साझा प्रयास है.
ईटीपीएल ने फ्रेंचाइजी मालिकों के तौर पर वैश्विक क्रिकेट और खेल जगत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित नामों को अपनी ओर आकर्षित किया है. एम्स्टर्डम टीम को दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉ और हॉकी के सितारे जेमी ड्वायर का समर्थन प्राप्त है, जबकि मिचेल मार्श इस टीम के कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं. बेलफास्ट के सह-मालिक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं, जबकि एडिनबर्ग की अगुवाई न्यूजीलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी काइल मिल्स और नाथन मैकुलम कर रहे हैं, और कप्तान मिचेल सेंटनर हैं.
–
आरएसजी