ह्वांगयेन द्वीप पर पर्यावरण की गुणवत्ता अच्छी

बीजिंग, 10 जुलाई . दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण स्थिति पर सर्वेक्षण और मूल्यांकन रिपोर्ट बुधवार को जारी की गई.

चीनी पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्रालय ने न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि यह ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण की पहली ‘व्यापक शारीरिक परीक्षा’ है. परिणाम से जाहिर है कि ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पर्यावरण की गुणवत्ता अच्छी है और मूंगा चट्टान पारिस्थितिकी व्यवस्था स्वस्थ है.

बताया जाता है कि इस साल मई से जून तक चीनी पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्रालय ने ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण की स्थिति की व्यवस्थित जांच की. इस दौरान समुद्री जल की गुणवत्ता, तलछट की गुणवत्ता, जैविक गुणवत्ता, समुद्री कचरे, मूंगा समुदाय, चट्टान मछली और विशेष जैविक समूह की जांच की गई.

पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्रालय ने क्वांगशी विश्वविद्यालय और चीनी विज्ञान अकादमी के दक्षिण चीन सागर समुद्री अनुसंधान संस्थान के साथ पिछले कुछ वर्षों में ह्वांगयेन द्वीप के समुद्री क्षेत्रों में हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के परिणाम और सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग सर्वेक्षण परिणाम का व्यापक विश्लेषण और मूल्यांकन किया. यह ह्वांगयेन द्वीप पर समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण की पहली ‘व्यापक शारीरिक परीक्षा’ है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)