
Bhopal , 1 अप्रैल . Madhya Pradesh में Wednesday को राज्य स्तरीय ‘प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026’ की शुरुआत के साथ बच्चों को नि:शुल्क साइकिलें और पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई. इस मौके पर Chief Minister मोहन यादव ने Governmentी स्कूलों के प्रति बढ़ते रुझान का जिक्र करते हुए कहा कि Governmentी विद्यालयों में 32 प्रतिशत से ज्यादा नामांकन बढ़े हैं.
राजधानी के मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टी.टी. नगर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में Chief Minister मोहन यादव कहा कि बीते दो वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाओं के परिणामस्वरूप अभिभावकों का Governmentी विद्यालयों पर पहले से ज्यादा भरोसा बढ़ा है. शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.
Chief Minister यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे जिस भी क्षेत्र में जाएं, सफलता अर्जित करें. वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाएं, किसान बनें, शिक्षक बनें, नेता बनें और सफलताएं अर्जित करें. साथ ही, इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुरुजनों एवं अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया. नामांकन रेट में वृद्धि और ड्रॉपआउट रेट जीरो होने पर स्कूल शिक्षा विभाग को हार्दिक बधाई देते हुए Chief Minister ने आगामी समय में स्थितियां और सुधारने का भरोसा जताया है.
दरअसल, राज्य शासन द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. इसके अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप सहायता दी जा रही है. स्कूटी योजना एवं साइकिल वितरण योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है. डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मिडिल एवं हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.
इसके अतिरिक्त ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की पहचान एवं उनके पुनः नामांकन के लिये ट्रैकिंग सिस्टम भी संचालित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके. राज्य शासन ने इस वर्ष हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है. यह कार्यक्रम प्रदेश में शिक्षा के प्रसार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता एवं विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा.
–
एसएनपी/डीएससी