
गाजियाबाद, 7 अप्रैल . गाजियाबाद कमिश्नरेट Police ने स्वाट टीम, अपराध शाखा और मोदीनगर थाना Police की संयुक्त कार्रवाई में एक वांछित व इनामी अपराधी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. उसके एक अन्य साथी को भी कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया गया. Police ने मौके से अवैध हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है.
Police के अनुसार, Tuesday सुबह स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मोदीनगर और थाना निवाड़ी में दर्ज मामलों में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी अपने साथी के साथ आल्टो कार से मोदीनगर से अपने गांव दौसा बंजारपुर की ओर जाने वाला है. सूचना के आधार पर Police टीम ने गदाना गांव के आगे चेकिंग अभियान शुरू किया.
इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध आल्टो कार आती दिखाई दी. Police द्वारा रोकने का प्रयास करने पर कार सवार बदमाश चकरोड की ओर भागने लगा. Police टीम ने पीछा किया तो आरोपी कार से उतरकर Police पर फायरिंग करने लगा. जवाबी कार्रवाई में Police की गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया.
घायल आरोपी की पहचान जलवीर उर्फ जल्लू (50) निवासी दौसा बंजारपुर, थाना भोजपुर, गाजियाबाद के रूप में हुई है. वह कई गंभीर मामलों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था. पूछताछ में उसने हाल ही में हिस्ट्रीशीटर राहुल कालू पर फायरिंग की घटना में भी शामिल होने की बात कबूल की है.
Police ने उसके साथी जतिन शर्मा (35) निवासी कड़कड़डूमा, दिल्ली को भी गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं. जलवीर पर हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें कुछ दिल्ली की अदालतों में विचाराधीन हैं. मौके से Police ने एक अवैध देशी पिस्टल (.32 बोर), पांच कारतूस, एक कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
Police अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही कई मामलों के खुलासे हो सकते है. इसके लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है जो आरोपी के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगा. अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.
–
एसएके/पीएम