रायबरेली में पुलिस और गो तस्करों में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार

रायबरेली, 28 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत सलोन कोतवाली क्षेत्र में Police और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. वाहन चेकिंग के दौरान हुई इस मुठभेड़ में एक वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया.

घटना छोटा घोसियाना नहर पुलिया के पास की है. Police Saturday देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए.

Police ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई.

Police ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. घायल बदमाश को Police ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. बदमाश की पहचान नफीस के रूप में हुई है, जो गो तस्करी से जुड़े मामलों में वांछित चल रहा था. वहीं, उसका साथी अबरार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

Police ने घायल बदमाश को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की.

अपर Police अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि फरार अभियुक्त अबरार की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन लंगड़ा के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए Police पूरी तरह मुस्तैद है. फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है.

संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नफीस का इलाज जारी है. Police की एक टीम उससे पूछताछ कर इसके गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करेगी. टीम को उचित दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. जो भी लोग गो तस्करी में शामिल हैं, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा.

एसएके/वीसी

Leave a Comment