भारत-स्पेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर, ईयू एफटीए को जल्द अंतिम रूप देने पर हुई चर्चा: पीयूष गोयल

New Delhi, 13 जुलाई . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Monday को मैड्रिड में स्पेन के अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.

अपने 3 देशों के दौरे के तहत स्पेन में आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच भारत-स्पेन आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी सहयोग बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई. बातचीत का मुख्य फोकस नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग), डिजिटल प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा और नवाचार जैसे क्षेत्रों पर रहा.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर भी विचार-विमर्श किया और स्पेन के साथ India के व्यापारिक सहयोग को और व्यापक बनाने के उपायों पर चर्चा की.

India और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को जल्द लागू करने की दिशा में प्रयास तेज होने के बीच वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल Monday को एक उच्चस्तरीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए.

13 से 17 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के साथ India की आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करना है. आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

स्पेन में अपने दौरे के दौरान पीयूष गोयल की अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो, उद्योग एवं पर्यटन मंत्री जोर्डी हेरेउ बोहेर तथा विदेश, यूरोपीय संघ और सहयोग मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस बुएनो के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी प्रस्तावित हैं.

इसके अलावा, गोयल भारत-स्पेन बिजनेस राउंडटेबल की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें स्पेन की प्रमुख कंपनियां और उद्योग संगठन हिस्सा लेंगे. इस बैठक का उद्देश्य India में उपलब्ध निवेश के अवसरों को प्रदर्शित करना और दोनों देशों के उद्योग जगत के बीच बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) साझेदारी को बढ़ावा देना है.

इस वर्ष फरवरी में Prime Minister Narendra Modi ने राष्ट्रीय राजधानी में स्पेन के Prime Minister पेड्रो सांचेज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी. उस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवाचार, जलवायु परिवर्तन से निपटने और शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी.

बैठक के दौरान Prime Minister मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए स्पेन के लगातार समर्थन की भी सराहना की.

डीबीपी

Leave a Comment