
New Delhi, 7 अप्रैल . India में संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स हॉवर्ड लुटनिक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें अमेरिका-India व्यापारिक सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा की गई.
इस बैठक में दोनों देशों के बीच एआई साझेदारी, निवेश बढ़ाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जो द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और गहरा बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.
सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स हॉवर्ड लुटनिक के साथ अमेरिका-India कमर्शियल रोडमैप पर एक सार्थक बैठक हुई. हमने India के एआई स्केल को अमेरिकी एआई इकोसिस्टम से जोड़ने वाले एक नए एमओयू, आने वाले सिलेक्ट यूएसए समिट में India की मजबूत भागीदारी, और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए अमेरिका में भारतीय फार्मा निवेश को बढ़ाने पर चर्चा की.”
गोर इस समय अमेरिका में हैं और कई बैठकों में शामिल हो रहे हैं. इस दौरान सर्जियो गोर व्हाइट हाउस में एक रात्रिभोज में भाग लेंगे.
इससे पहले गोर ने वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों, जिनमें एफबीआई निदेशक काश पटेल भी शामिल हैं, के साथ बैठकों के बाद सहयोग के विस्तार पर प्रकाश डाला. इस दौरान उन्होंने रचनात्मक चर्चा की, जिसमें ‘सीमा पार खतरों, साइबर अपराध, मादक पदार्थों और अवैध नेटवर्क’ से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया गया.
गोर ने उपPresident जेडी वेंस के साथ अपनी बैठक के बाद संबंधों के Political पहलू पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, “अभी-अभी उपPresident के साथ शानदार बैठक समाप्त हुई. अमेरिका-India संबंधों पर उपPresident के निरंतर नेतृत्व और ध्यान के लिए धन्यवाद.”
उन्होंने कहा, “President ट्रंप के नेतृत्व में व्हाइट हाउस इस क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय है.” उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र तथा उसमें India की भूमिका पर अमेरिका के निरंतर ध्यान की ओर इशारा किया.
कूटनीतिक प्रयासों में गोर और अमेरिका में India के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के बीच बैठक भी शामिल रही, जो दोनों पक्षों के बीच करीबी समन्वय को दर्शाती है. गोर ने कहा, “मेरे मित्र क्वात्रा से मिलकर हमेशा खुशी होती है. वे हमारे रणनीतिक संबंधों की गहराई से परवाह करते हैं.”
क्वात्रा ने इस बातचीत को दोनों लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के जारी प्रयासों का हिस्सा बताया. उन्होंने कहा, “वॉशिंगटन डीसी की यात्रा के दौरान अपने मित्र, राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई. उनके सहयोग का सम्मान करता हूं, और हम दोनों देशों के नेताओं द्वारा तय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपने मजबूत प्रयास जारी रखेंगे.”
–
एवाई/डीकेपी