पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, आज आपका स्वागत होगा: सीएम योगी

Lucknow, 6 अप्रैल . उप्र के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को आजमगढ़ में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ के नाम पर लोगों को होटल या धर्मशाला में कमरा तक नहीं मिलता था, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है. अब कोई रोकने-टोकने वाला नहीं, बल्कि स्वागत करने वाला है.

उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए पूछा कि क्या यह कार्य पूर्व की Governmentें कर पातीं, जो रामभक्तों पर गोली चलाने का काम करती थीं. Chief Minister ने डबल इंजन Government की नीतियों और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश को विकास, सम्मान और आस्था के नए दौर का प्रतीक बताया.

Samajwadi Party पर कड़ा प्रहार करते हुए सीएम ने कहा कि सैफई तक विकास कार्य को सीमित रखने वाली इस पार्टी को आजमगढ़ नहीं दिखाई देता, जो बार-बार उसके प्रत्याशी को जिताता है. सीएम योगी ने कहा कि मैं मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की अध्यक्ष नीरज तथा उनसे जुड़ी 56 हजार से अधिक बहनों का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने वह कर दिखाया, जो दूसरों के लिए असंभव प्रतीत होता है. जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है तो पूरा परिवार आत्मनिर्भर होता है, और ऐसे ही आत्मनिर्भर परिवार समाज की मजबूत कड़ी बनते हैं. जब ये कड़ियां आपस में जुड़ती हैं तो राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार होती है और विकसित India का सपना साकार होता है. आज ऐसे प्रोड्यूसर मॉडल और महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना अत्यंत आवश्यक है, और इसी प्रेरक परिवर्तन को अपनी आंखों से देखने के लिए मैं आज विशेष रूप से आजमगढ़ आया हूं.

सीएम ने कहा कि जब मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी ने आजमगढ़ में इस कार्यक्रम की प्रगति के बारे में बताया, तब शुरुआत में लोगों को संदेह था, लेकिन आज 1.70 लाख लीटर दूध का कलेक्शन, किसानों और गोपालकों को 55 रुपए प्रति लीटर का उचित मूल्य तथा बिना मिलावट गुणवत्ता की गारंटी ने इस मॉडल की सफलता को सिद्ध कर दिया है. इससे अन्नदाता और गो-पालक आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी और मजबूत हो रही है. इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आज हम आजमगढ़ में एकत्र हुए हैं, जो ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, विचारकों की धरती और स्वाधीनता आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमि रही है, जहां वीर कुंवर सिंह के शौर्य ने फिरंगियों को भागने के लिए मजबूर किया था. आजमगढ़ ने भले ही Chief Minister दिए होंगे, लेकिन उन लोगों ने आपके यहां काम नहीं किया. मैं आजमगढ़ की जनता से पूछना चाहता हूं कि जिन प्रतिनिधियों को आपने पहले चुना, उन्होंने विकास के लिए क्या किया? आजमगढ़ से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है और पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन Government को जब यहां विकास का अवसर मिला और उसे धरातल पर उतारा गया.

सीएम ने कहा, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण से आज आजमगढ़ से Lucknow की दूरी घटकर ढाई से पौने तीन घंटे रह गई है, जबकि पहले 6 घंटे लगते थे. गोरखपुर अब डेढ़ घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकता है, इसी तरह वाराणसी व प्रयागराज से कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है. पूर्व की Governmentों ने वोट बैंक की राजनीति में महाराज सुहेलदेव जैसे महान योद्धा को भुला दिया था, लेकिन हमारी Government ने उनके नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित कर उन्हें सम्मान दिया. यह अयोध्या सिंह हरिऔध जी की पावन धरा है. रांगेय राघव ने यहां साहित्यिक जगत को नई ऊंचाई दी थी.

Chief Minister ने कहा कि चीनी मिल के पुनरुद्धार के अलावा Chief Minister शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत तमसा गार्डन एन्क्लेव आवासीय योजना को स्वीकृति के साथ 400 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिसके तहत 2000 से अधिक भूखंडों का विकास लोगों को सस्ते व सुगम आवास उपलब्ध कराए जाएंगे. Government द्वारा आजमगढ़ में विकसित की जा रही आवासीय योजना के अंतर्गत प्लॉटों के साथ कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, पार्क, ओपन जिम, बैंक, स्कूल, अस्पताल, विद्युत सब स्टेशन और सामुदायिक केंद्र सहित सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. आजमगढ़ एयरपोर्ट का विकास भी हमारी Government ने किया है और जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित मार्गों के लिए स्वीकृत धनराशि के परिणामस्वरूप आज चारों दिशाओं में फोरलेन कनेक्टिविटी स्थापित हो चुकी है.

Chief Minister ने कहा कि बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी प्रदेश की पांचवीं ऐसी इकाई बनकर उभरी है, जो महिला स्वावलंबन का सशक्त उदाहरण है. वर्ष 2019 में झांसी में शुरू हुई बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी से आज 72 हजार से अधिक महिलाएं जुड़कर सैकड़ों करोड़ के दुग्ध संग्रहण और वितरण का कार्य कर रही हैं. इसी तरह वाराणसी, आगरा और Lucknow में भी ऐसी कंपनियां संचालित हो रही हैं. इस बार के बजट में प्रयागराज व बरेली में नई मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों के लिए 200 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है, जो महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को नई दिशा दे रही है.

सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है, जिसने 46 वर्ष पूरे कर 47वें वर्ष में प्रवेश किया है. 1980 में स्थापित इस दल ने ‘देश प्रथम’ के सिद्धांत पर चलते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा, जबकि अन्य दल परिवार और सीमित क्षेत्रीय विकास तक सिमटे रहे. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा आज Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी Political शक्ति के रूप में स्थापित हो चुकी है.

सीएम ने कहा कि कांग्रेस हो या Samajwadi Party, आजमगढ़, मऊ, बलिया व जौनपुर का विकास उनके एजेंडे में कभी नहीं रहा. अगर रहता तो वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना सकते थे. महाराज सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय बना सकते थे. लेकिन, डेवलपमेंट उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है. जबकि भारतीय जनता पार्टी का पहला एजेंडा देश प्रथम है. हमारा सब कुछ देश व देशहित के लिए है.

विकेटी/एमएस

Leave a Comment