
फर्रुखाबाद, 26 दिसंबर . फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा अमृतपुर थाना क्षेत्र में राजपुर कस्बे के पास हुआ, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा.
जानकारी के अनुसार, जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव गुलाल नगला निवासी 22 वर्षीय हरिओम पुत्र दलवीर कई वर्षों से दूध डेयरी से जुड़ी पिकअप चलाते हैं. Friday सुबह वह अमृतपुर क्षेत्र के आसपास के गांवों से दूध इकट्ठा कर रहे थे. इसी दौरान पंजाब राज्य से आ रहे एक ट्रक ने उनकी पिकअप को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हरिओम उसमे फंस गया.
घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिससे दोनों वाहन चालकों को एक-दूसरे को देखने में देर हो गई. हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक और हेल्पर वाहन को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए. ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से घायल हरिओम को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही Police भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी. कई रोडवेज बसें, डंपर, ट्रक और कारें जाम में फंस गईं.
घटना के दौरान हरिओम का भाई भी मौके पर पहुंच गया और घायल भाई को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा. Police ने उसे समझा-बुझाकर पहले अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी. काफी प्रयासों के बाद घायल हरिओम को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर भिजवाया गया. वहां से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और आगे इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है. जाम की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया था, लेकिन Police और ग्रामीणों की मदद से भीड़ हटाई गई और रास्ता साफ किया गया.
थाना अध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि घायल पिकअप चालक को अस्पताल पहुंचाया गया है. ट्रक चालक फरार है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. ट्रक को जब्त करने और चालक की तलाश के लिए टीम गठित की गई है.
–
एससीएच