बैठक में कुर्सियों पर बैठकर योग करते दिखे डीएम, एडीएम और सीडीओ, वीडियो हुआ वायरल

मुरादाबाद, 9 जून . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर मुरादाबाद जिला प्रशासन द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं.

इसी बीच जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का एक वीडियो सामने आया है, जो social media पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव सहित जिले के कई अन्य अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में अपनी-अपनी कुर्सियों पर बैठकर योगाभ्यास करते नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक आधिकारिक बैठक के दौरान का है. वीडियो में अधिकारी कुर्सियों पर बैठे हुए विभिन्न योग क्रियाएं करते दिखाई दे रहे हैं. अधिकारियों का यह अनोखा अंदाज लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और social media पर भी इसकी काफी चर्चा हो रही है.

दरअसल, हर वर्ष की तरह इस बार भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को योग के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभ्यास कराया गया.

जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार 15 जून से 21 जून तक योग जागरूकता सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. प्रशासन का मानना है कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी मददगार साबित होता है.

अधिकारियों का कहना है कि योग दिवस को लेकर जिले भर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए Governmentी विभागों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसी अभियान के तहत अधिकारियों ने स्वयं योगाभ्यास कर लोगों को योग अपनाने का संदेश देने की कोशिश की है.

एसएचके/डीकेपी

Leave a Comment