‘धुरंधर’ टॉप क्लास फिल्म, आदित्य धर अलग लेवल पर काम कर रहे : विवेक रंजन अग्निहोत्री

Mumbai , 5 जनवरी . फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की. दो महीने बाद India लौटते ही उन्होंने सबसे पहले आदित्य धर की फिल्म देखी और social media पर लंबा पोस्ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

विवेक रंजन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह विदेश में थे और दो महीने बाद वतन वापसी की. देश लौटते ही उन्होंने आदित्य धर की फिल्म देखी, जो उन्हें काफी पसंद आई.

उन्होंने लिखा, “मैं दो महीने बाद देश लौटा हूं और आकर आदित्य धर की फिल्म देखी, जिसे देखकर मेरा दिमाग चकरा गया और गर्व महसूस हो रहा है, जिसे भी फिल्म मेकिंग का आइडिया है, वह समझ सकता है कि ऐसी फिल्म बनाने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है. विजन, राइटिंग, कॉन्फिडेंस, अपनी समझ पर विश्वास. इस तरह का सिनेमा यूं ही नहीं बन जाता.”

उन्होंने प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जौहर, म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव और सिनेमैटोग्राफर विकी की भी तारीफ की. विवेक ने कहा, “फिल्म की टीम शानदार है. प्रोडक्शन डिजाइन कहानी से जुड़ा हुआ है, म्यूजिक नया और गहरा है, जबकि सिनेमैटोग्राफी बेहतरीन है.”

परफॉर्मेंस पर विवेक ने लिखा, “धुरंधर की असली जीत यह है कि सबसे पर्दे पर कम दिखने वाले किरदारों ने भी टॉप-क्लास की परफॉर्मेंस दी है. हर चेहरा सोच-समझकर कास्ट और डायरेक्ट किया गया लगता है. हर डिपार्टमेंट एक साथ काम कर रहा है. यह तालमेल अचानक नहीं होता, तभी पता चलता है कि यह पूरी तरह राइटर-डायरेक्टर की फिल्म है.”

आदित्य धर को संबोधित करते हुए विवेक ने कहा, “मैंने हमेशा आपके काम की तारीफ की है, खासकर स्केल और डिजाइन की, लेकिन आप अलग लेवल पर काम कर रहे हैं. फिल्म देखी, सच में गर्व के साथ देखी. आप पर गर्व, कला पर गर्व, भारतीय सिनेमा पर गर्व. आप ग्रेट हैं और भगवान के अपने बच्चे हैं. आपको और ताकत मिले. आगे बढ़ते रहें, लेवल बढ़ाते रहें. जब युवा पीढ़ी ऐसा काम करती है, तो भारतीय सिनेमा आगे बढ़ती है. शाबाश.”

‘धुरंधर’ आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी समेत कई स्टार्स हैं.

एमटी/एबीएम

Leave a Comment