
New Delhi, 9 जून . नीट परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा भरोसा दिलाया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कार्यालय का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार नीट परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ आयोजित की जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी.
धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों और उनके माता-पिता से अपील करते हुए कहा कि Government उनकी चिंताओं को पूरी गंभीरता से समझती है. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार परीक्षा बिना किसी त्रुटि के आयोजित होगी और परीक्षा परिणाम भी समय पर घोषित किए जाएंगे, ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उनका कीमती समय बर्बाद न हो.
शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है. इस संबंध में कैबिनेट सचिव और गृह सचिव स्तर पर महत्वपूर्ण बैठकें हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि वह स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात कर चुके हैं तथा शाम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी इस विषय पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा वित्त मंत्रालय भी पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है.
उन्होंने कहा कि राज्यों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है और मौजूदा मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जब भी एनटीए की बड़ी परीक्षाएं आयोजित होती हैं, राज्य Governmentें, जिला मजिस्ट्रेट, जिला Police अधीक्षक और जिला प्रशासन का नेतृत्व हमेशा सहयोग करता है. इस बार भी उसी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके.
नीट पेपर लीक मामले पर बोलते हुए Union Minister ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच फिलहाल केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है. सीबीआई विस्तार से यह पता लगा रही है कि अनियमितताएं कहां और कैसे हुईं. उन्होंने कहा कि उन्हें सीबीआई पर पूरा भरोसा है, और एजेंसी से अनुरोध किया गया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की जाए.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों की पूरी जांच होनी चाहिए, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने चाहिए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द सुनवाई कर उन्हें उदाहरण पेश करने वाली सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके.
उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में Government का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह सक्रिय है. कैबिनेट सचिव, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi स्वयं इस विषय को लेकर चिंतित हैं. Prime Minister चाहते हैं कि पूरे प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से देश के छात्रों और उनके परिवारों का विश्वास मजबूत किया जाए.
–
वीकेयू/डीकेपी