इंडिगो की रद्द होती उड़ानों के बीच डीजीसीए का बड़ा फैसला, पायलट ड्यूटी नियमों में दी राहत

New Delhi, 5 दिसंबर . नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने Friday को कुछ पायलट ड्यूटी नियमों में तत्काल प्रभाव से राहत का ऐलान किया है.

डीजीसीए की ओर से यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब देश में बड़े स्तर पर इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं और इससे एयरपोर्ट्स पर अव्यवस्था बढ़ रही है.

विमान नियामक ने इस बढ़ते संकट को नियंत्रित करने के लिए अब अपने ताजा नोटिफिकेशन में उस नियम में छूट देने की घोषणा की है, जिसमें एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोक दिया गया था.

इससे पहले डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा था कि साप्ताहिक आराम को छुट्टी के साथ प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है.

नए नोटिफिकेशन में डीजीसीए ने कहा कि मौजूदा समय में कई एयरलाइन के परिचालन में आ रही परेशानियों एवं समस्याओं के देखते हुए और ऑपरेशंस में निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रावधान के रिव्यू को जरूरी समझा गया है.

नियामक ने आगे कहा, “एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोकने के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है.”

इंडिगो की करीब 500 फ्लाइट्स रद्द होने से हुई दिक्कत का मामला Friday को संसद में भी गूंजा, जिसमें विपक्षी सदस्यों ने एयरलाइन पर “मोनोपॉलिस्टिक प्रैक्टिस” और “Government पर रेगुलेटरी लापरवाही” का आरोप लगाया.

इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें आज मध्यरात्रि तक रद्द हैं.

स्टाफ की कमी के कारण इंडिगो की अकेले नवंबर में 1,232 उड़ानें रद्द हुई थी.

एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए इंडिगो ने भी यात्रियों को घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस देखने की सलाह दी है.

Government ने कहा कि वह इंडिगो की ऑपरेशनल रिकवरी और यात्री सपोर्ट कदमों को मॉनिटर कर रही है, जब तक स्थिरता वापस नहीं आ जाती.

एबीएस/

Leave a Comment