दिल्ली: दिव्य और भव्य होगा यमुनोत्सव: कपिल मिश्रा

New Delhi, 31 अक्टूबर . दिल्ली Government के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यमुना के वासुदेव घाट पर आयोजित होने जा रहा यमुनोत्सव दिव्य व भव्य होने जा रहा है. यमुनोत्री और वृंदावन के संत यमुनोत्री से लाए गए जल से यमुना का जलाभिषेक करेंगे.

कपिल मिश्रा ने बताया कि यमुना की अविरलता और निर्मलता दिल्ली Government की प्राथमिकता में है. इसके लिए हर स्तर पर काम हो रहा है. छठ पर्व के दौरान पांच साल बाद पूर्वांचल के लोगों ने यमुना के तट पर छठी मैया की उपासना की. लोगों में गजब का उत्साह था. इसी कड़ी में अब यमुनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. दो दिवसीय कार्यक्रम दिल्ली के लोगों का यमुना से जुड़ाव गहरा करेगा.

दिल्ली Government के संस्कृति विभाग और यमुना संसद के संयुक्त तत्वावधान में दो और तीन नवंबर को इसका आयोजन होगा. यमुना संसद के संयोजक रविशंकर तिवारी ने बताया कि पहले दिन यमुना के आध्यात्मिक पक्ष पर चर्चा होगी. इसमें देश में पहली बार यमुनोत्री के जल से यमुना का जलाभिषेक सुबह 9 बजे होगा. वहीं, शाम को यमुना कथा और आरती होगी.

रविशंकर तिवारी के मुताबिक, दूसरे दिन यमुना कॉन्क्लेव में यमुना के वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा होगी. पांच सत्रों के इस कॉन्क्लेव में केंद्र व दिल्ली Government के संबंधित मंत्रियों के साथ देश भर से नदियों पर काम करने वाले जल वैज्ञानिक शामिल होंगे. दो दिवसीय आयोजन में केंद्र व दिल्ली Government के मंत्री, सांसद, आध्यात्मिक संत, और दिल्लीवासी शिरकत करेंगे. सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि वे इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें.