
New Delhi, 6 अप्रैल . राजधानी दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में Police ने स्नैचिंग, लूट और चोरी की कई वारदातों में शामिल एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. दिल्ली Police के अनुसार, आरोपी के कब्जे से पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंतजार उर्फ इम्तियाज (30), निवासी त्रिलोकपुरी, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है. Police जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी 24 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें झपटमारी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं.
Police अधिकारी ने बताया कि 17 फरवरी को मदर डेयरी रोड, शकरपुर के पास एक मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी. इसके बाद जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई अनुभव, एसआई प्रवीण, हेड constable राहुल और गौतम शामिल थे. यह टीम एसएचओ शकरपुर के नेतृत्व और एसीपी प्रीत विहार के निगरानी में काम कर रही थी.
Police टीम ने आसपास के इलाकों के cctv फुटेज खंगाले और स्थानीय मुखबिर से जानकारी जुटाई. लगातार गश्त और निगरानी के दौरान अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया. पूछताछ और तलाशी में उसके पास से पांच मोबाइल बरामद हुए. Police ने उससे मोबाइल के बारे में पूछा लेकिन वह कुछ बता नहीं पाया.
Police अधिकारियों के अनुसार जब इंतजार उर्फ इम्तियाज कुछ नहीं बोला तो शक होने पर उसको गिरफ्तार कर लिया गया. थाने में कड़ाई से पूछताछ में उससे अपना जुर्म कबूल लिया.
Police के अनुसार, आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को निशाना बनाता था. वह मौके का फायदा उठाकर तेजी से मोबाइल चोरी करता और फरार हो जाता था. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार ठिकाना बदलता रहता था और चोरी के मोबाइल बेचकर पैसा कमाता था.
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. Police मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि चोरी के और मोबाइल बरामद करने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है जो इंतजार उर्फ इम्तियाज के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है, जो मोबाइल बरामद हुआ है, उसे जल्द ही लोगों को पास कर दिया जाएगा.
–
एसएके/एएस