दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- विदेश में देश को नीचा दिखाने वालों ने भारत को समझा ही नहीं

New Delhi, 2 जनवरी . दिल्ली शब्दोत्सव 2026 के भव्य मंच से Chief Minister रेखा गुप्ता ने देश, संस्कृति और भारतीयता पर बात की. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने Lok Sabha में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई भारतीय नेता या व्यक्ति विदेश जाकर अपने ही देश के बारे में हल्के शब्दों का इस्तेमाल करता है, तो यह दर्शाता है कि वह इस देश की मिट्टी और संस्कृति से जुड़ा नहीं है और उसने India को सही मायने में समझा ही नहीं.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “अगर कोई अपने ही देश के लिए विदेश में जाकर नकारात्मक बातें करता है, तो इसका कोई औचित्य नहीं है.”

दिल्ली शब्दोत्सव को ऐतिहासिक बताते हुए Chief Minister ने कहा कि दिल्ली में किसी Governmentी मंच से ऐसा भव्य आयोजन पहले कभी नहीं हुआ. आज का India अपने अतीत, वर्तमान और भविष्य से एक साथ संवाद करता हुआ दिखाई दे रहा है. वैदिक काल से लेकर डिजिटल युग तक India ने जो ऐतिहासिक यात्रा तय की है, उसका साक्षी यह शब्दोत्सव बनने जा रहा है.

उन्होंने कहा, “न झुका है, न झुकेगा, अमर था, अमर रहेगा मेरा India महान.”

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में इस तरह का आयोजन होना खास मायने रखता है, क्योंकि यहां देश के कोने-कोने से लोग आकर जुड़ते हैं. यह जुड़ाव भविष्य की ओर बढ़ते India का प्रतीक है.

Chief Minister ने कहा कि India की जड़ें इतनी मजबूत रही हैं कि देश ने बार-बार खुद को खड़ा किया है. आज भी ऐसे आयोजनों की जरूरत है जो लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ें. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक के साथ-साथ संस्कृति से जुड़ाव भी उतना ही जरूरी है.

उन्होंने कहा कि यह आयोजन उन सवालों का भी जवाब है जो हर भारतीय माता-पिता के मन में होते हैं कि आधुनिकता की राह पर चलते हुए अपने बच्चों को संस्कृति से कैसे जोड़े रखें. उनके अनुसार, शब्दोत्सव भारतीय विविधता का सजीव उदाहरण है.

सीएम ने दिल्ली में मनाए जाने वाले विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार और पूर्वांचल का छठ पर्व दिल्ली में पूरे धूमधाम से मनाया गया. Maharashtra का गणेश चतुर्थी उत्सव, Gujarat का डांडिया, कांवड़ यात्रा और दीपावली पर कर्तव्य पथ पर सवा लाख दीप जलाना, ये सभी कार्यक्रम दिल्ली की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं.

उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 40 पुस्तकों का विमोचन किया गया, जो साहित्य को मजबूत करने की दिशा में एक सुंदर प्रयास है. उन्होंने कहा कि India ने कभी अपने विचारों को नहीं छोड़ा और हमेशा विवेक का हाथ थामे रखा.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह भारतीयता के पुनर्जागरण का काल है. India आज विश्व पटल पर एक उभरती हुई शक्ति के रूप में खड़ा है, जहां विकास के साथ-साथ विरासत को भी आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन संस्कृति को छोड़े बिना.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह आयोजन पहली बार जरूर हो रहा है, लेकिन आखिरी बार नहीं. अगले वर्ष भी दिल्ली शब्दोत्सव को और भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment