दिल्ली: मनोज तिवारी ने सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया, 42 टीमें टूर्नामेंट में खेलेंगी

दिल्ली, 7 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक यमुना खादर में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एन श्रवण कुमार के साथ मिलकर प्रतीकात्मक रूप से क्रिकेट का टॉस किया, जिससे झरोदा और संत नगर की टीमों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट को आरंभ करवाया.

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए BJP MP मनोज तिवारी ने कहा कि टूर्नामेंट में 42 टीमें खेल रही हैं. इसमें 41 वार्डों से आईं 41 टीमें शामिल हैं और 42वीं टीम Lok Sabha की मीडिया टीम है. इन सभी टीमों में कुल 620 खिलाड़ी हैं. उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को टूर्नामेंट का समापन होगा, जिस दौरान Chief Minister रेखा गुप्ता मौजूद रहेंगी.

मनोज तिवारी ने बताया कि लगभग दो हफ्ते चलने वाले इस टूर्नामेंट में दिल्ली के बड़े-बड़े अधिकारी और कई नेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए आएंगे. उन्होंने बताया कि 41 मंडल अध्यक्षों को इस टूर्नामेंट से जुड़े संगठन के लिए मेंटॉर बनाया है. इस दौरान, मनोज तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

इसके बाद, मीडिया से बातचीत में BJP MP मनोज तिवारी ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं. देश के Prime Minister Narendra Modi ने 2022 में सांसद खेल महोत्सव की घोषणा की. हमारा सौभाग्य है कि 2016 से यमुना चैलेंज ट्रॉफी शुरू की गई थी, हालांकि तब सांसद खेल महोत्सव नाम नहीं था. हमने जब सांसद के रूप में Prime Minister को इसकी रिपोर्ट दी तो वह बहुत खुश हुए और पूरे देश के सांसदों को ऐसा करने के लिए कहा.”

मनोज तिवारी ने कहा, “हमारे पास डीडीए के काबिल अफसर हैं. Police व्यवस्था की गई है. टूर्नामेंट में एक लाख रुपये विजेता का इनाम है, लेकिन मीडिया को इंटरव्यू देते-देते पुरस्कार राशि बढ़ाकर सवा दो लाख रुपए और रनर-अप के लिए सवा लाख रुपए हो गई है. मुझे विश्वास है कि जिस खेल के लिए युवा तरसते हैं, वह हमारे प्रयास से खेल-खेल में हो जाता है.”

डीसीएच/

Leave a Comment