दिल्ली सरकार ने धूल नियंत्रण और अन्य कार्यों के लिए एमसीडी को 500 करोड़ रुपए जारी किए

New Delhi, 30 जनवरी . दिल्ली को स्वच्छ, स्वास्थ्यकर और धूल प्रदूषण मुक्त राजधानी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, दिल्ली Government ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को 500 करोड़ रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता स्वीकृत की है.

इस संबंध में एक अधिकारी ने Friday को जानकारी दी.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सहायता राशि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और धूल से होने वाले प्रदूषण को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए जारी की गई है.

उन्होंने कहा कि शहर भर में धूल के उत्पादन को कम करने के लिए स्वच्छता कार्यों और सड़क की छोटी-मोटी मरम्मत के लिए धनराशि का उपयोग किया जाएगा. इसमें गड्ढे भरना और पैच की मरम्मत शामिल है.

Chief Minister ने आगे घोषणा की कि स्वच्छता अवसंरचना को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करने के लिए, दिल्ली Government आने वाले वर्षों में नगर निगम को नियमित रूप से 300 करोड़ रुपए की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगी.

Friday को Chief Minister की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्य शर्मा, सदन के नेता प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर आयुक्त संजीव खिरवार और दिल्ली Government एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

बैठक के बाद Chief Minister ने कहा कि 500 करोड़ रुपए की सहायता राशि का एक हिस्सा अपशिष्ट प्रबंधन में लगी एजेंसियों के लंबे समय से लंबित बकाया का भुगतान करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे निर्बाध और कुशल स्वच्छता सेवाएं सुनिश्चित हो सकेंगी.

उन्होंने कहा कि एक अन्य हिस्सा कचरा संग्रहण और परिवहन में घाटे को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाएगा, जबकि उन क्षेत्रों से संचित कचरे को हटाने के लिए भी धन का उपयोग किया जाएगा जहां ठेकेदार वर्तमान में कार्यरत नहीं हैं.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment