
New Delhi, 31 जनवरी. Lok Sabha सदस्य और भोजपुरी Actor मनोज तिवारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी चलाए जाने का मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद दिल्ली Police की साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. Police अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ First Information Report दर्ज कर जांच में जुट गई है.
फेसबुक पर “मनोज तिवारी बीजेपी” नाम से एक फर्जी अकाउंट चल रहा था. इस फर्जी आईडी पर मनोज तिवारी की फोटो, वीडियो और नाम का इस्तेमाल किया जा रहा था. इस अकाउंट से भ्रामक संदेश, गलत जानकारी और ऐसे पोस्ट डाले जा रहे थे, जिनका सांसद मनोज तिवारी या उनकी टीम से कोई लेना-देना नहीं था. इससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचने का खतरा और समाज में भ्रम फैल रहा था.
मनोज तिवारी ने 22 जनवरी को New Delhi के साइबर Police स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम, फोटो और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल कर रहा है, जो कानूनन गलत है और लोगों को गुमराह करने वाला है. शिकायत मिलने के बाद साइबर Police ने प्रारंभिक जांच की. जांच में पाया गया कि यह मामला सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की धारा 66सी और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356(3) के तहत अपराध की श्रेणी में आता है.
इसके आधार पर Police स्टेशन साइबर, New Delhi में First Information Report दर्ज कर ली गई. Police ने सबसे पहले फर्जी फेसबुक अकाउंट को तुरंत बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की है. जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस फर्जी आईडी के पीछे कौन लोग हैं, उनका मकसद क्या था और इससे कितने लोगों को प्रभावित किया गया. Police फेसबुक कंपनी से भी जरूरी डाटा और जानकारी जुटाने में लगी है.
दिल्ली Police ने चेतावनी दी है कि social media पर किसी की पहचान, नाम, फोटो या वीडियो का गलत इस्तेमाल एक गंभीर अपराध है. ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है. Police ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध अकाउंट से सतर्क रहें और ऐसी शिकायत तुरंत साइबर सेल में दर्ज कराएं.
–
एमटी/वीसी