दीपिका चिखलिया ने फॉलो किया नया एआई ट्रेंड, मां सीता के लुक में शेयर किया वीडियो

Mumbai , 17 अक्टूबर . इन दिनों social media प्लेटफॉर्म्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ट्रेंड्स का बोलबाला है. ये ट्रेंड्स तेजी से विकसित हो रहे हैं और यूजर्स को क्रिएटिव तरीके से कंटेंट बनाने का मौका दे रहे हैं.

इसी कड़ी में एक नए ट्रेंड को फॉलो करते हुए Actress दीपिका चिखलिया ने ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

इन दिनों एक नया एआई वीडियो ट्रेंड सुर्खियों में है, जिसमें यूजर्स अपनी पुरानी और नई फोटोज को मर्ज करके ऐसा वीडियो तैयार कर रहे हैं जैसे दोनों इमेजेस के सब्जेक्ट्स एक साथ खड़े हों. इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए ‘रामायण’ सीरियल की मशहूर Actress दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया.

वीडियो में वे अपने लोकप्रिय सीता लुक वाली पुरानी तस्वीर के साथ हाल की तस्वीर मर्ज करके विभिन्न पोज देती नजर आ रही हैं. एआई की मैजिक से ऐसा लग रहा है मानो वर्तमान की दीपिका और सीता एक साथ खड़ी हैं. Actress ने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “बस ट्रेंड को फॉलो करते हुए.”

इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया और हजारों लाइक्स व कमेंट्स बटोर लिए.

यह ट्रेंड एआई टूल्स की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है. कई यूजर्स अपनी पुरानी फोटो और सेल्फी को अपलोड करके वीडियो जेनरेट करते हैं, जिसमें दोनों वर्जन एक-दूसरे के साथ इंटरैक्ट करते दिखते हैं. social media पर इंफ्लूएंसर्स, सेलिब्रिटीज, और आम यूजर्स इस ‘एआई मर्ज मैजिक’ को आजमा रहे हैं और social media पर पोस्ट कर ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं.

दीपिका ने वीडियो को और भी खास बनाने के लिए Pakistanी सुपरस्टार गायक आतिफ असलम का सॉन्ग ‘झूला झुलाए’ ऐड किया है. यह गाना आतिफ असलम की मधुर आवाज में रिलीज हुआ है, जिसके लिरिक्स आतिफ असलम और शाहजाद असलम ने मिलकर लिखे हैं. म्यूजिक कंपोजिशन महमूद रमान, समीर शामी और फरहद हुमायूं ने तैयार किया है. गाने की रोमांटिक बीट्स और झूले वाली थीम वीडियो के साथ परफेक्टली मैच करती है, जिससे यह वीडियो और अच्छा लग रहा है.

एनएस/डीएससी