‘दो-चार दिनों में सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर फैसला’, जदयू नेताओं ने नए मुख्यमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

New Delhi/Patna, 10 अप्रैल . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार Friday को राज्यसभा सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण करेंगे. इसी बीच, उनके इस्तीफे और बिहार के नए Chief Minister को लेकर हलचल तेज हो गई है. जदयू नेताओं ने दावा किया है कि दो चार-दिनों में इस्तीफे को लेकर फैसला लिया जाएगा.

बिहार Government में मंत्री और जदयू नेता विजय चौधरी ने Friday को दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “Chief Minister नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया था और जीते थे. इसके बाद वे आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.”

Chief Minister पद से इस्तीफा को लेकर विजय चौधरी ने कहा, “नीतीश कुमार शपथ लेने के बाद वापस Patna जाएंगे. वहां पर बैठक होगी और दो-चार दिनों में इस्तीफे को लेकर फैसला लिया जाएगा.” उन्होंने यह भी कहा कि अगला Chief Minister वही होगा, जिसे एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा. चंद दिनों में इस बारे में फैसला होगा.

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने से बातचीत में कहा, “राज्यसभा के सदस्य के तौर पर नई पारी को लेकर नीतीश कुमार पूरी तरह आश्वस्त हैं. उन्होंने संकेत दे दिया है कि तीन चार दिनों में बड़े फैसले ले लिए जाएंगे. यह तय है कि आने वाले दिनों में एनडीए विधायी दल की बैठक और नए नेता के चयन के बाद बिहार में सभी फैसले Chief Minister नीतीश कुमार की सहमति से ही लिए जाएंगे.”

बिहार Government में मंत्री और भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “Chief Minister नीतीश कुमार राज्यसभा की शपथ लेंगे और देश की सेवा करेंगे. उन्होंने अब तक राज्य और देश, दोनों की सेवा की है. उनके मार्गदर्शन में बिहार में नई एनडीए की Government बनेगी और चलेगी.”

बिहार में अगले Chief Minister को लेकर राम कृपाल यादव ने कहा, “हमारे नेता तय करेंगे कि चेहरा कौन होगा और अगला Chief Minister कौन होगा. इस बारे में जल्द सबको पता चल जाएगा.”

जदयू विधायक जयंत राज कुशवाहा ने कहा, “वे पहले ही राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं और आज यह बस एक औपचारिकता है. वे आज शपथ लेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “आप देख सकते हैं कि पिछले 20 सालों में बिहार ने कितनी प्रगति की है. आने वाले 20-25 सालों में भी Chief Minister का कार्यकाल याद किया जाता रहेगा.”

डीसीएच/

Leave a Comment