
तेहरान, 2 मार्च . अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड में हैं. अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले में मौत का आंकड़ा 500 पार कर चुका है. इसके अलावा देश में लगभग 48 घंटे से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद है.
अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी ने कहा है कि देश भर में अमेरिकी-इजरायली हमलों में कम से कम 555 लोग मारे गए हैं.
इसके अलावा, साइबर सिक्योरिटी वॉचडॉग नेटब्लॉक्स ने कहा कि अमेरिका-इजरायल हमले के बीच ईरान में इंटरनेट 48 घंटे से ज्यादा समय से बंद है. Monday को युद्ध का तीसरा दिन है.
नेटब्लॉक्स ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “इंटरनेट शटडाउन Government का एक तरीका है; जनवरी में पिछली बार ऐसा हुआ था, जो कई हफ्तों तक चला था और गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन को छिपाया गया था.”
वहीं अमेरिकी मीडिया ने बताया कि कुछ ऑनलाइन कनेक्टिविटी है और पिछले महीने की तरह पूरी तरह ब्लैकआउट नहीं हुआ है. दूसरी तरफ चीन के विदेश मंत्रालय ने Monday को पुष्टि की है कि ईरान में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “तेहरान में एक चीनी नागरिक हाल ही में मिलिट्री लड़ाई से प्रभावित हुआ था और बदकिस्मती से मारा गया. हम मारे गए नागरिक के लिए अपनी संवेदनाएं जताते हैं और पीड़ित के परिवार के प्रति अपनी हमदर्दी जताते हैं.” निंग ने कहा कि 2 मार्च तक ईरान से करीब 3,000 चीनी नागरिकों को निकाला जा चुका है.
अमेरिकी मीडिया ने बताया कि ईरान की राजधानी तेहरान में Monday सुबह नए धमाके सुने गए हैं. ईरान की Governmentी मीडिया का दावा है कि पश्चिमी शहर सनंदाज पर मिसाइलों की एक ताबड़तोड़ बौछार हुई है. ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने कहा कि सनंदाज के रिहायशी इलाकों पर हमला हुआ है. तस्नीम द्वारा पब्लिश की गई तस्वीरों में इमरजेंसी सर्विस को बुरी तरह डैमेज बिल्डिंग के मलबे में खोज करते हुए दिखाया गया है.
वहीं Governmentी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि सनंदाज पर हुए हमलों में तीन लोग मारे गए. ईरान की Governmentी मीडिया ने बताया कि तेहरान में, Sunday रात शहर के उत्तर में एक हॉस्पिटल से मरीजों को निकाला गया. अमेरिकी-इजरायली हमलों में यह अस्पताल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था.
ईरान के Governmentी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी द्वारा पोस्ट किए गए फुटेज में गांधी हॉस्पिटल का डैमेज्ड बाहरी हिस्सा दिख रहा है और सड़क पर मलबा और कांच बिखरे हुए हैं.
–
केके/एएस