
Patna, 25 फरवरी . बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने Wednesday को कानून व्यवस्था को लेकर Government को घेरा. उन्होंने कहा कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं, लेकिन इसकी जिम्मेदारी न Chief Minister ले रहे हैं और न ही दोनों उपChief Minister .
बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों के साथ बातचीत में तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर Government पर आरोप लगाया कि अपराधियों को Government का संरक्षण प्राप्त है. अपराधी बेलगाम हो गए हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं और Government का कोई इकबाल नहीं रह गया है. अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और जिसे मन कर रहा है, वह गोली मार दे रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि Government पूरी तरह विफल हो चुकी है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. राजद नेता ने कहा, “प्रदेश में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है. कानून व्यवस्था प्रदेश में पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है. अपराधी इस मौजूदा Government में राज कर रहे हैं. अपराधी जो करना चाह रहे हैं वह कर रहे हैं.”
नेता प्रतिपक्ष ने Chief Minister नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज वे सबसे कमजोर स्थिति में हैं. उनको कुछ याद नहीं रहता है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने अब तक Chief Minister रहते हुए कभी गृह मंत्रालय किसी और को नहीं सौंपा था, लेकिन अब उनसे गृह मंत्रालय ले लिया गया है.
उन्होंने कहा कि जो लोग चीख-चीखकर अपराध की बात करते हैं वे आईना देखें कि उनके शासनकाल में अपराध किस तरह बढ़ रहा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार के सीमांचल दौरे को लेकर सवाल पर राजद नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर यह सब कवायद है. घुसपैठ कोई मुद्दा ही नहीं है. तेजस्वी ने सीधे आरोप लगाया कि इससे पहले भी Jharkhand और बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया था.
–
एमएनपी/डीसीएची