चुनावी हार पर मंथन करेगी सीपीआई एम, संगठन को मजबूत करने के लिए जनता से मांगे सुझाव

तिरुवनंतपुरम, 9 जून . विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) ने आत्ममंथन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पार्टी की राज्य समिति ने चुनाव समीक्षा रिपोर्ट सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है और चुनावी नतीजों से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने का फैसला किया है. पार्टी नेतृत्व का कहना है कि संगठन को भविष्य में किस दिशा में आगे बढ़ाना है, इस पर अगस्त में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव लेने के लिए विशेष अभियान भी शुरू किया गया है.

पार्टी के अनुसार, राज्यभर की लगभग 40 हजार इकाइयों ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट जमा की है. इन रिपोर्टों के आधार पर चुनावी हार के कारणों का विश्लेषण किया गया है. पार्टी ने स्वीकार किया कि चुनाव में उसे बड़ा झटका लगा और राज्य समिति हार की गंभीरता का सही आकलन करने में पूरी तरह सफल नहीं रही. पार्टी का मानना है कि India समेत दुनिया भर में दक्षिणपंथी ताकतों का प्रभाव बढ़ा है, जिसका असर केरल की राजनीति पर भी देखने को मिला.

पार्टी ने कहा कि एलडीएफ Government के कामकाज को आम तौर पर लोगों की स्वीकृति मिली थी, लेकिन कुछ क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा सका. विशेष रूप से निर्माण क्षेत्र और पारंपरिक रोजगार से जुड़े लोगों में असंतोष देखने को मिला. कई निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के वोट कांग्रेस नीत यूडीएफ को स्थानांतरित हुए, जबकि कुछ सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच अप्रत्यक्ष सहयोग भी देखने को मिला.

पार्टी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. सीपीआई(एम) के अनुसार कांग्रेस नेताओं ने लगातार Chief Minister पिनाराई विजयन को लेकर सवाल उठाए और Political माहौल बनाने की कोशिश की. पार्टी ने तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी के कुछ बयानों और कांग्रेस की नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता केवल सत्ता हासिल करना है.

पार्टी ने यह भी माना कि Government की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में कमी रही. इसके अलावा, कुछ विवादित मुद्दों पर भी पार्टी ने आत्ममंथन किया. नेतृत्व ने स्वीकार किया कि समाज में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले कुछ बयानों का प्रभावी ढंग से मुकाबला नहीं किया जा सका, जिससे गलत संदेश गया. पार्टी ने मौजूदा Government पर आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए कई वादों के विपरीत फैसले लिए जा रहे हैं. निजीकरण को बढ़ावा देने और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कमजोर करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. कुछ प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर भी सवाल खड़े किए गए हैं.

इस बीच पार्टी ने जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए “पुथुवाझिकल” नाम से एक व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी की है. इसके माध्यम से आम लोग संगठन और राज्य की Political परिस्थितियों को लेकर अपने सुझाव दे सकेंगे. पार्टी नेतृत्व का कहना है कि सभी चुनौतियों और झटकों के बावजूद सीपीआई(एम) वामपंथी विचारधारा के साथ आगे बढ़ती रहेगी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जनता के बीच व्यापक संवाद स्थापित करेगी.

वहीं, सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए देवास्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्माकुमार को पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है. वीणा विजयन को Enforcement Directorate (ईडी) की ओर से भेजे गए नोटिस पर पार्टी ने कहा कि यह मामला व्यक्तिगत है और वह स्वयं इसका जवाब देंगी. पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस मामले को सीपीआई(एम) से जोड़ने की किसी भी Political कोशिश का विरोध किया जाएगा.

एसएचके/एबीएम

Leave a Comment