
बुलंदशहर, 27 जनवरी . उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र में बीती रात Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. कार्रवाई के दौरान Police ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें एक बदमाश घायल अवस्था में था. दोनों आरोपियों से Police पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना पहासू रोड पर झमका के पास उस समय हुई, जब थाना खुर्जा नगर की Police टीम वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक से आते दिखाई दिए. Police ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय Police पर फायरिंग शुरू कर दी. Police ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में एक बदमाश नदीम गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी हुजैफा मौके से भागने की कोशिश करने लगा. Police ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया और थोड़ी देर बाद दूसरे बदमाश हुजैफा को भी गिरफ्तार कर लिया.
घायल बदमाश नदीम को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. Police की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों बदमाशों ने कबूल किया कि वे गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे हैं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दो दिन पहले खुर्जा नगर क्षेत्र में गौवंश के अवशेष मिलने की जो घटना सामने आई थी, उसे भी इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया था. इस मामले में पहले से ही थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज है.
खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी गोकशी की नीयत से ही पहासू रोड पर आम के बाग के पास घूम रहे थे और गौवंश की तलाश कर रहे थे. Police से सामना होने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके बाद Police को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.
Police ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, एक बाइक, रस्सी और छुरी बरामद की है. बरामद सामान से साफ है कि वे किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे. Police अब इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
–
पीआईएम